{"_id":"652d9b136ceaa617bc05ccc9","slug":"house-caught-fire-due-to-cylinder-leaking-goods-and-cash-burnt-mawana-news-c-40-1-smrt1041-2385-2023-10-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Meerut News: सिलिंडर लीक होने से घर में लगी आग, सामान व नकदी जली","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Meerut News: सिलिंडर लीक होने से घर में लगी आग, सामान व नकदी जली
विज्ञापन
मवाना। मोहल्ला हीरालाल डाकखाने वाली गली में कैलाश के मकान में घरेलू सिलिंडर से गैस लीक होने के चलते आग लग गई। जिससे अफरा-तफरी मच गई। फायर ब्रिगेड के पहुंचने से पहले ही लोगों के सहयोग से आग पर काबू पा लिया गया। आग बुझाने के प्रयास में कैलाश का एक हाथ आग में झुलस गया। वहीं, रसोई का सामान तथा 15 हजार रुपये जल गए।
मोहल्ला हीरालाल डाकखाने वाली गली निवासी कैलाश पुत्र रामपाल ने बताया कि बेटी सलोनी सुबह 8 बजे खाना बनाकर चूल्हे की गैस बंद कर स्कूल चली गई थी। सलोनी की नानी रामबटेरी उस समय पूजा कर रही थी। गैस का पाइप लीक होने के कारण पूजा का दीपक रखकर जैसे ही मकान के बाहर वाले कमरे में आई तो रसोई में आग लग गई। रामबटेरी के शोर मचाने पर आसपास के लोग तथा कैलाश मौके पर पहुंचा। कैलाश ने हिम्मत दिखाते हुए जलते हुए सिलिंडर को किसी प्रकार खींचकर घर से बाहर कर दिया। सिलिंडर खींचने के दौरान कैलाश का एक हाथ आग में झुलस गया।
उसी दौरान पड़ोसी पास की दुकान से आग बुझाने वाला सिलिंडर लेकर आया तथा आग पर काबू पाया। फायर ब्रिगेड को भी सूचना दी गई। लेकिन फायर ब्रिगेड के पहुंचने से पहले ही आग पर काबू पा लिया गया। आग से रसोईघर में रखा सामान तथा 15 हजार रुपये जल गए। समय रहते आग पर काबू पा लेने से बडा हादसा होने से टल गया।