फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Hotels and restaurants will remain closed on 17th for the High Court bench.

Meerut News: हाईकोर्ट बेंच के लिए 17 को बंद रखेंगे होटल और रेस्टोरेंट

Mon, 08 Dec 2025 02:27 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 08 Dec 2025 02:27 AM IST
विज्ञापन
Hotels and restaurants will remain closed on 17th for the High Court bench.
मेरठ। हाईकोर्ट की बेंच स्थापित करने की मांग के लिए 17 दिसंबर को प्रस्तावित मेरठ बंद के लिए होटल, बार संचालकों के साथ ही टेंट व्यावसायियों ने भी समर्थन देने की बात कही है। इसके लिए रविवार को गढ़ रोड स्थित होटल हारमनी इन में आयोजित पत्रकार वार्ता में होटलियर्स एंड रेस्टोरेंट एसोसिएशन, बार ऑनर्स एसोसिएशन, मेरठ टेंट डेकोरेटर्स एंड हायर्स एसोसिएशन के पदाधिकारियों ने कहा कि वे इस आंदोलन में सहयोग देंगे।
विज्ञापन

होटलियर्स एसोसिएशन के अध्यक्ष सुबोध गुप्ता ने कहा कि 700 किलोमीटर दूर प्रयागराज जाना हर किसी के लिए मुश्किल है। यह बोझ सिर्फ वकीलों का नहीं हर उस नागरिक का है जो न्याय के लिए भटक रहा है। होटल उद्योग इस न्यायिक लड़ाई में कंधे से कंधा मिलाकर खड़ा है। उन्होंने कहा कि मेरठ बंद के दौरान शहर के सभी होटल-रेस्टोरेंट भी बंद रहेंगे।
विज्ञापन

महामंत्री विपुल सिंघल ने कहा कि पश्चिम उत्तर के किसान, व्यापारी, महिलाएं, मजदूर, विद्यार्थी हर कोई इस आंदोलन में शामिल है। इस आंदोलन की गूंज लखनऊ और दिल्ली तक पहुंचनी चाहिए। मेरठ बार ऑनर्स एसोसिएशन के महामंत्री नवीन अरोड़ा ने कहा कि मेरठ भौगोलिक दृष्टि से पश्चिमी यूपी का सबसे महत्वपूर्ण केंद्र है। हम इस जनहित आंदोलन के साथ पूरे मन से शामिल हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

तीनों संगठनों ने एक समर्थन पत्र मेरठ बार एसोसिएशन के महामंत्री एडवोकेट संजय शर्मा को सौंपा। इस मौके पर सुबोध गुप्ता, विपुल सिंघल, राजेंद्र सिंघल, प्रशांत जैन, नवीन अरोड़ा, पवन अरोड़ा, नवीन अग्रवाल, अमित चांदना, सचिन गोयल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed