फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Hotel receptionist sent to jail, operator's health deteriorates

Meerut News: होटल के रिसेप्शनिस्ट को भेजा जेल, संचालक की तबीयत बिगड़ी

Sun, 24 May 2026 01:53 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 24 May 2026 01:53 AM IST
विज्ञापन
Hotel receptionist sent to jail, operator's health deteriorates
17 साल की किशोरी को अगवा कर सामूहिक दुष्कर्म के मामले में पुलिस ने शनिवार को होटल के रिसेप्शनिस्ट कूड़ी गांव के अमित को भी गिरफ्तार कर लिया। हिरासत में लिए गए होटल संचालक खेड़ी नयागांव के आकाश की तबीयत बिगड़ने पर अभी उसके खिलाफ कार्रवाई नहीं की गई है। इस मामले में पुलिस सात आरोपियों को पहले गिरफ्तार कर चुकी है।
विज्ञापन

25 अप्रैल को क्षेत्र के एक गांव निवासी किशोरी मां के डांटने के बाद घर से निकलकर मेरठ पहुंच गई थी। वहां खरखौदा क्षेत्र के नालपुर गांव निवासी आकाश और ऋषभ उसे अपने साथ गाड़ी में बैठाकर ले गए। आरोप है कि दोनों युवक उसे पांची गांव स्थित होटल में ले गए। वहां उनका साथी सलमान भी पहुंच गया था। तीनों ने बियर पिलाकर उससे रात भर सामूहिक दुष्कर्म किया था।
विज्ञापन

अगले दिन सुबह उसे गांव कैली के पास छोड़ दिया गया। इसके बाद किशोरी शर्म के कारण घर न लौटकर हरिद्वार पहुंच गई। वहां उसकी मुलाकात पानीपत निवासी हर्ष और शनि से हुई। दोनों युवक उसे अपने साथ पानीपत ले गए और अपने परिचित जाहिद के घर ठहरा दिया। इसी दौरान पुलिस को किशोरी के बारे में सूचना मिली। पुलिस ने किशोरी को बरामद करने के साथ ही हर्ष, शनि और जाहिद को भी हिरासत में ले लिया। तीनों आरोपी उसे बेचने की फिराक में थे। बयान में किशोरी ने खरखौदा निवासी सैंकी पर भी आरोप लगाया। उसका कहना था कि अपहरण से पहले सैंकी ने उससे कई बार धमकी देकर दुष्कर्म किया था। पुलिस ने सातों आरोपियों को गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश करने के बाद जेल भेज दिया था। वारदात होटल पर हुई थी। होटल संचालक और रिसेप्शनिस्ट ने नाबालिग होने के बावजूद पीड़िता को होटल में रुकने दिया। एसपी देहात अभिजीत कुमार का कहना है कि रिसेप्शनिस्ट को कोर्ट में पेश कर जेल भेज दिया गया है। होटल संचालक पर भी कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


जिले के होटलों में हर रोज टूटते हैं नियम
क्षेत्र में संचालित हो रहे कुछ होटलों में नियमों को ताक पर रखकर नाबालिग किशोरियों को युवकों के साथ रुकने दिया जाता है। वह छात्राओं को भी कुछ घंटे ठहराने में परहेज नहीं करते। इसकी एवज में युवकों से अतिरिक्त रुपये वसूले जाते हैं। अगर इन होटलों पर कार्रवाई नहीं की गई तो कभी भी भविष्य में ऐसी घटनाएं सामने आ सकती हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed