फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Hotel owner attacked, threatened with murder at gunpoint

Meerut News: होटल मालिक पर किया हमला, तमंचा तानकर दी हत्या की धमकी

Mon, 27 Apr 2026 10:14 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 27 Apr 2026 10:14 PM IST
विज्ञापन
Hotel owner attacked, threatened with murder at gunpoint
-पीड़ित की तहरीर पर प्राथमिकी दर्ज, हमले में 30 हजार रुपये गायब
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
मेरठ। लोहियानगर थाना क्षेत्र में होटल संचालक काजीपुर निवासी फिरोज पर रविवार को गांव के ही पांच आरोपी दानिश, सोनू, सूबालीन, जुनैद और वाहिद ने लाठी-डंडों से हमला कर दिया। आरोपियों ने पीड़ित को तमंचा दिखाकर जान से मारने की धमकी दी। हमले के बाद पीड़ित के 30 हजार रुपये भी गायब हो गए। पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी।

काजीपुर निवासी फिरोज ने थाने पर प्राथमिकी दर्ज कराते हुए बताया कि उसका हापुड़ रोड पर होटल है। रविवार रात वह अपने होटल को बंद कर घर जा रहा था। पीड़ित के अनुसार आरोपी उसके होटल पर खाना खाते थे और पैसे मांगने पर अक्सर गाली-गलौच करते थे। आरोप है कि रात के समय जैसे ही वह घर के बाहर पहुंचा, तभी पांचों आरोपियों ने उसे घेर लिया। आरोप है कि आरोपियों ने उसे लाठी-डंडों से बुरी तरह पीटा और तमंचा दिखाकर जान से मारने की धमकी दी। पीड़ित का शोर सुनकर आसपास के ग्रामीण मौके पर दौड़े। परिजन घायल को लेकर थाने पहुंचे। पुलिस ने घायल को मेडिकल के लिए भेज दिया। एसपी सिटी विनायक गोपाल भोसले का कहना है कि आरोपियों को पकड़ने के लिए एक टीम लगा दी गई है। जल्द आरोपियों को पकड़ लिया जाएगा।-
विज्ञापन

-----
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed