Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Hotel operator attacked with sticks and strangled with feet

Meerut News: होटल संचालक पर लाठी-डंडों से हमला, पैर से गला दबाया

Wed, 10 Dec 2025 02:32 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 10 Dec 2025 02:32 AM IST
विज्ञापन
Hotel operator attacked with sticks and strangled with feet
कंकरखेड़ा (मेरठ)। थाना क्षेत्र की रोहटा रोड पर कार सवार हमलावरों ने सोमवार देर रात पानी की बोतल के पैसे मांगने पर होटल संचालक शिवम उपाध्याय पर लाठी-डंडों से हमला कर दिया था। होटल संचालक के दोनों हाथ टूट गए और सिर में भी चोट लगी है। आरोपियों ने पैर से गला दबाकर उसकी हत्या की कोशिश भी की। शिवम की तहरीर पर पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है।
विज्ञापन

सुशांत सिटी निवासी शिवम उपाध्याय ने बताया कि उनका हाईवे पर होटल है। सोमवार रात वह अपने होटल पर मौजूद थे। इसी बीच कार सवार चार आरोपी मौके पर पहुंचे थे। आरोपियों ने शिवम से पानी की बोतल मांगी थी। होटल कर्मचारी अनुज ने बोतल देते हुए पैसे देने के लिए कहा था। आरोप है कि इस पर आरोपियों ने अनुज से गाली-गलौज कर दी थी। शिवम ने विरोध किया तो आरोपियों ने दोनों पर लाठी-डंडों से हमला कर दिया था। आरोपियों ने शिवम को जमीन पर गिराकर पैर से उनका गला दबाने की भी कोशिश की। इस दौरान सड़क पर जाम के हालात हो गए। यह देखकर हमलावर मौके से भाग गए। सूचना पर डायल-112 मौके पर पहुंची। पुलिस ने घायल को मेडिकल के लिए जिला अस्पताल भेज दिया। हमले में शिवम के दोनों हाथ इस हमले में टूट गए। घटना का वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। पुलिस फुटेज के आधार पर हमलावरों की पहचान कर रही है। सीओ दौराला प्रकाशचंद्र अग्रवाल का कहना है कि प्राथमिकी दर्ज हो गई है। मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed