{"_id":"671abd15cfddc10085036e38","slug":"hotel-harmony-inns-bar-will-be-investigated-registration-documents-are-being-scrutinized-meerut-news-c-72-1-mrt1062-123479-2024-10-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Meerut News: होटल हारमनी इन के बार की होगी जांच, खंगाले जा रहे रजिस्ट्रेशन के दस्तावेज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Meerut News: होटल हारमनी इन के बार की होगी जांच, खंगाले जा रहे रजिस्ट्रेशन के दस्तावेज
विज्ञापन
मेरठ। होटल हारमनी इन में चल रहे अवैध कैसीनो के मामले में जिला प्रशासन भी हरकत में आ गया है। डीएम दीपक मीणा ने सराय एक्ट में होटल हारमनी इन के रजिस्ट्रेशन की पत्रावली की दोबारा जांच करने के निर्देश एडीएम सिटी को दिए हैं। इसके साथ ही एडीएम सिटी ने आबकारी विभाग को बार लाइसेंस की जांच के लिए कहा है। जल्द ही इसकी रिपोर्ट तैयार कर कार्रवाई की जाएगी।
कैसीनो पकड़े जाने का मामला लखनऊ तक गूंजा है। ऐसे में आला अधिकारियों ने होटल हारमनी इन और उसके मालिक के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने के लिए निर्देशित किया है। एडीएम सिटी बृजेश सिंह ने बताया कि सराय एक्ट में होटल के रजिस्ट्रेशन की पत्रावली की दोबारा जांच की जा रही है। प्रक्रिया से जुड़े दस्तावेजों में कमी मिली तो उसके आधार पर कार्रवाई की जाएगी। इसके साथ ही यहां बार के लाइसेंस की भी जांच की जा रही है। एडीएम सिटी ने बताया कि बार के लाइसेंस के लिए कई प्रक्रियाएं अधूरी हैं, ऐसी शिकायत मिली है। इसके आधार पर जिला आबकारी अधिकारी से रिपोर्ट मांगी गई है।
-- -- --
होटल में किया है अवैध निर्माण, मेडा से मांगी रिपोर्ट
एडीएम ने बताया कि टैरिस समेत होटल में कई जगह अवैध निर्माण किया गया है। अब इसकी भी परतें खुलनी शुरु हो गई हैं। स्वीकृत नक्शे के विपरीत होटल में अवैध निर्माण किया गया है। इसकी शिकायत भी सामने आई है। इस बारे में मेरठ विकास प्राधिकरण (मेडा) से रिपोर्ट मांगी गई है। एडीएम सिटी ने जहां-जहां से हारमनी होटल को एनओसी मिली है, सब जगह जांच कराई जा रही है। पूर्व में रहे प्रशासनिक और अन्य विभाग के अधिकारियों का संरक्षण भी भाजपा नेता एवं होटल मालिक नवीन अरोड़ा को मिलता रहा है। ऐसे होटल के रजिस्ट्रेशन से लेकर बार तक की प्रक्रिया से जुड़े मानकों के अनुपालन की पड़ताल की जा रही है।