फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Hotel Harmony in Casino case: Charge sheet ready, no name of any accused taken out

होटल हारमनी इन कैसीनो प्रकरण: चार्जशीट तैयार, नहीं निकाला किसी भी आरोपी का नाम, मॉडल्स के भी लिए बयान

Wed, 09 Apr 2025 11:20 PM IST
मोहम्मद मुस्तकीम अमर उजाला नेटवर्क, मेरठ
अमर उजाला नेटवर्क, मेरठ Published by: मोहम्मद मुस्तकीम Updated Wed, 09 Apr 2025 11:20 PM IST
सार

भाजपा नेता नवीन अरोड़ा के गढ़ रोड स्थित होटल हारमनी इन में छापा मारकर कैसीनो पकड़ा गया था। इस मामले में भाजपा नेता समेत सभी आरोपियों के खिलाफ विवेचक ने मजबूत चार्जशीट तैयार की है। इसे जल्द ही कोर्ट में पेश किया जाएगा।

विज्ञापन
Hotel Harmony in Casino case: Charge sheet ready, no name of any accused taken out
होटल हारमनी में छापेमारी के दौरान पकड़ी गईं मॉडल्स। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

होटल हारमनी इन में कैसीनो पर दांव लगवाने वाले सभी आरोपियों के खिलाफ पुलिस ने चार्जशीट तैयार कर ली है। जल्द ही चार्जशीट को कोर्ट में दाखिल किया जाएगा। पुलिस ने सभी के बयान भी ले लिए हैं। साक्ष्य के तौर पर मौके पर बनाई गई वीडियो और फोटोग्राफ को भी चार्जशीट में शामिल किया गया है। 
विज्ञापन

 

नौचंदी थाना क्षेत्र में गढ़ रोड स्थित होटल हारमनी इन में पिछले वर्ष 21 अक्तूबर को पुलिस ने छापा मारकर कैसीनो पकड़ा था। इस दौरान करोड़ों की कीमत के क्वाइन बरामद किए थे। पुलिस ने शास्त्रीनगर निवासी होटल स्वामी भाजपा नेता नवीन अरोड़ा, गौरव कंसल, मोहित टंडन, संजय अरोड़ा, देवेंद्र कुमार सेठी, राकेश सहगल, राजकुमार, राजीव गुलाटी, मैनेजर आदिल चौधरी और होटल के हिस्सेदार राजेश मिगलानी, राजेश जुनेजा, अशोक तनेजा, अमित चांदना, रजत सिंह और हिमांशु कुमार को नामजद किया था।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

इस मामले में कोर्ट ने 15 आरोपियों को अंतरिम जमानत दी थी। कोर्ट ने शर्त रखी थी कि जमानत अवधि में आरोपी किसी भी अपराध में शामिल नहीं होंगे। जमानत अवधि में विवेचना के कोई भी साक्ष्य नहीं मिटाएंगे। गवाह को भी परेशान नहीं करेंगे। साथ ही शहर से बाहर जाने के लिए पुलिस से अनुमति लेंगे। पुलिस ने कैसीनो के दौरान शराब परोसने वाली मॉडल्स को भी बयान के लिए बुलाया था। उनके भी बयान लिए गए हैं।
विज्ञापन

इस मामले की विवेचना सीओ सिविल लाइन अभिषेक तिवारी कर रहे हैं। सीओ ने बताया कि पूरे प्रकरण की चार्जशीट तैयार हो गई है। सभी गवाहों और आरोपियों के भी बयान दर्ज कर लिए गए हैं। जल्द ही चार्जशीट कोर्ट में दाखिल कर दी जाएगी। विवेचना में किसी भी आरोपी का नाम नहीं निकाला गया है। जांच में सभी आरोपियों पर आरोप सिद्ध हुए हैं। आरोपियों को कोर्ट से सख्त सजा दिलाई जाएगी।
 

कैंट में भी चल रहा था कैसीनो, तुरंत कर दिया था बंद
कैंट के एक होटल में भी कैसीनो पार्टी लंबे समय से चल रही थी। होटल हारमनी इन में छापा लगने के बाद कैंट के होटल से रातोंरात कैसीनो पार्टी शिफ्ट कर दी गई थी। एसएसपी ने इंटेलीजेंस लगाकर भी पता कराया था कि कैंट के होटल में कसीनो पार्टी हुई है या नहीं। पता चला था कि पहले कसीनो पार्टी होती थी। 
 

ओक ट्री में भी पुलिस ने मारा था छापा
ओक ट्री रिसोर्ट में भी 2022 में जुआ पार्टी को तत्कालीन एसपी क्राइम अनित कुमार ने छापा मारकर पकड़ा था। यहां से लाखों रुपये की नकदी और लग्जरी गाड़ी बरामद की थी। इस मामले में भी पुलिस ने कार्रवाई की थी। यहां भी शहर की कई बड़ी हस्तियां पार्टी में शामिल हुई थीं।

यह भी पढ़ें...
भाजपा नेता के होटल में रेड: लग्जरी कारों में आते थे जुआरी, रोज एक करोड़ का जुआ, 31 गिरफ्तार, 17 लाख रुपये जब्त    

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed