{"_id":"680bfc72f048c9dbe40eb931","slug":"hotel-employee-beaten-up-and-vandalised-in-dispute-over-food-money-meerut-news-c-72-1-mct1002-132465-2025-04-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"होटल में खाने के रुपये के विवाद में कर्मचारी से मारपीट, तोड़फोड़","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
होटल में खाने के रुपये के विवाद में कर्मचारी से मारपीट, तोड़फोड़
विज्ञापन
परतापुर के दिल्ली रोड स्थित होटल में तोड़फोड़ करके युवक
मेरठ। परतापुर थाना क्षेत्र में दिल्ली रोड़ स्थित सालासर बालाजी होटल में शुक्रवार शाम तीन युवकों ने खाने के रुपये मांगने के विवाद में कर्मचारी के साथ मारपीट और तोड़फोड़ की गई। युवकों ने होटल में खाना खा रहीं महिलाओं से साथ भी अभद्रता की। सूचना पर पहुंची पुलिस को देखकर आरोपी भाग निकले। होटल संचालक ने थाने में तहरीर देकर सुरक्षा की मांग की। पुलिस आरोपियों की तलाश में जुटी है।
मोदीनगर के गोविंदपुरी निवासी अभिषेक शर्मा का भूड़बराल में दिल्ली रोड पर सालासर बालाजी होटल है। अभिषेक शुक्रवार को काम से बाहर गए हुए थे। तहरीर के अनुसार शुक्रवार शाम भूड़बराल निवासी अभिनव शर्मा कई दिन से होटल पर खाना खाने आ रहा था। खाने के रुपये मांगने पर कर्मचारियों के साथ अभद्रता करता था। इसकी शिकायत होटल मालिक अभिषेक ने अभिनव के पिता देवदत्त से की थी। उन्होंने अभिनव को समझाने की बात कही।
आरोप है कि परिजनों से शिकायत की जानकारी मिलने पर अभिनव दो दोस्तों के साथ होटल पहुंचा और कर्मचारियों से अभद्रता करते हुए अभिषेक को बुलाने की बात कही। इसके बाद आरोपी युवकों ने होटल में तोड़फोड़ शुरू कर दी। विरोध करने पर कर्मचारी वीर सिंह के साथ मारपीट की गई। इस दौरान होटल पर खाना खा रहे लोगों में अफरातफरी मच गई। आरोपी युवकों ने खाना खा रही महिलाओं के साथ अभद्रता करते हुए होटल से भगा दिया। इसके बाद होटल की रसोई और बाहर खड़ी अभिषेक की गाड़ी में तोड़फोड़ की। राहगीरों की सूचना पर पहुंची पुलिस को देखकर आरोपी धमकी देते हुए भाग निकले। इस घटनाक्रम का पता चलने पर अभिषेक परतापुर थाने पहुंचे। उन्होंने पुलिस को तहरीर देकर सुरक्षा की गुहार लगाई। ब्रह्मपुरी के कार्यवाहक सीओ सौम्या अस्थाना का कहना है कि तहरीर के आधार पर जांच की जा रही है।