फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Hot Sunday, Temperature @ 43

Meerut News: तपा रविवार, पारा <bha>@</bha> 43 डिग्री

Mon, 27 May 2024 03:11 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मेरठ
संवाद न्यूज एजेंसी, मेरठ Updated Mon, 27 May 2024 03:11 AM IST
विज्ञापन
Hot Sunday, Temperature @ 43
सहारनपुर में बढ़ते तापमान के चलते कोर्ट रोड पर चेहरे पर कपड़ा ढककर जाते लोग
सहारनपुर। चिलचिलाती धूप और लू के थपेड़ों ने लोगों के पसीने छुड़ा दिए हैं। रविवार को गर्मी के कारण लोग बेहाल रहे। न्यूनतम तापमान 28 और अधिकतम तापमान 43 डिग्री सेल्सियस रहा। ऐसे में रविवार सीजन में अभी तक का सबसे गर्म दिन रहा।
विज्ञापन

नौतपा चल रहा है, जिसमें 25 मई से दो जून तक अत्यधिक गर्मी पड़ने का अनुमान है। यही वजह है कि 25 मई को अधिकतम तापमान 42 था, जो 26 मई को बढ़कर 43 डिग्री पर पहुंच गया। रविवार की सुबह से ही धूप तेज रही। पूर्वाह्न 11 बजे के बाद लू महसूस होनी शुरू हो गई थी। दोपहर एक बजे के बाद सड़कों पर निकलना मुश्किल रहा, क्योंकि धूप और तपती सड़कें शरीर को झुलसाया।
विज्ञापन

रविवार को न्यूनतम तापमान अभी तक के उच्चतम स्तर 28 डिग्री सेल्सियस पर पहुंच गया, जबकि अधिकतम तापमान भी उच्चतम स्तर 43 डिग्री सेल्सियस पर पहुंच गया। गर्मी से बचाव के लिए लोग शीतल पेय पदार्थों का सेवन कर रहे हैं। यही वजह है कि सड़कों पर गन्ने के रस, शिकंजी आदि की रेहड़ियां लग रही हैं। इसके अलावा राहगीराें के लिए लोग छबील भी लगा रहे हैं। मौसम विभाग ने भी आगामी दिनों में तापमान में और वृद्धि होने का अनुमान जताया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

- बीते एक सप्ताह का तापमान
तिथि------न्यूनतम---अधिकतम
26 मई----28-------43
25 मई----27.5-----42
24 मई----27.5-----39
23 मई----27------37.2
22 मई----26.8----40
21 मई----26-----42
20 मई----25.5---40
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed