{"_id":"5ca23336bdec2214107d1509","slug":"hostage-the-power-team-in-a-village-of-bijnor-and-arrested-of-four-the-accused","type":"story","status":"publish","title_hn":"यूपी: विद्युत टीम को बनाया बंधक, पुलिस पर किया पथराव, चार आरोपी गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यूपी: विद्युत टीम को बनाया बंधक, पुलिस पर किया पथराव, चार आरोपी गिरफ्तार
Mon, 01 Apr 2019 09:26 PM IST
कपिल kapil
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बिजनौर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बिजनौर
Published by: कपिल kapil
Updated Mon, 01 Apr 2019 09:26 PM IST
विज्ञापन
यूपी पुलिस
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
यूपी के बिजनौर जनपद में आटा चक्की मालिक ने विद्युत टीम को चेकिंग के दौरान बंधक बना लिया। विद्युत टीम के बचाव में पहुंची पुलिस पर पत्थरबाजी की। पुलिस ने चार आरोपियों को मौके से गिरफ्तार किया है।
विज्ञापन
नगीना देहात रायपुर सादात थाना क्षेत्र के गांव कोटकादर निवासी वीरेंद्र सिंह आटा चक्की संचालित है। आटा चक्की को एक स्थान से दूसरे स्थान पर लगाकर चक्की मालिक ने बिना विद्युत निगम को बताए विद्युत कनेक्शन जोड़ लिया। सोमवार को विद्युत निगम के लाइनमैन और मीटर रीडर चेकिंग करने मौके पर पहुंची। नियम के विरुद्ध विद्युत कनेक्शन जोड़ने की बात पर आटा चक्की मालिक भड़क गया। लाइनमैन और मीटर रीडर से अभद्रता करते हुए चक्की में बंधक बना लिया।
विज्ञापन
वहीं विद्युत टीम के बंधक होने की सूचना पर पहुंचे एसडीओ अंकित कुमार, जेई पीएस राणा की गाड़ी और पुलिस टीम पर चक्की स्वामी और उसके परिजनों ने छत से पथराव किया। पथराव से क्षेत्र में अफरातफरी मच गई। मामले की गंभीरता को देखते हुए थानाध्यक्ष अनुज कुमार तोमर के नेतृत्व में भारी पुलिसबल मौके पर पहुंच गया। पुलिस ने पत्थरबाज चार आरोपियों को मौके से पकड़कर बंधक विद्युत निगम की टीम को मुक्त कराया। पुलिस आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर कार्रवाई में जुटी है।
विज्ञापन
शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें
https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/