{"_id":"653bf135ae33854d4208cf74","slug":"hospital-na-news-c-14-1-mrt1001-370637-2023-10-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Meerut News: मिशन कायाकल्प की टीम ने जिला अस्पताल की व्यवस्था परखी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Meerut News: मिशन कायाकल्प की टीम ने जिला अस्पताल की व्यवस्था परखी
विज्ञापन
मिशन कायाकल्प की टीम ने जिला अस्पताल की व्यवस्था परखी
माई सिटी रिपोर्टर
मेरठ। मिशन कायाकल्प के तहत तीन सदस्यीय टीम ने शुक्रवार को जिला अस्पताल में मानकों का आकलन किया। टीम ने निरीक्षण कर मिल रही सुविधाओं व आवश्यक संसाधनों को जाना। वार्डों में पहुंचकर मरीजों को मिलने वाली सुविधाओं को देखने के साथ ही नर्सिंग स्टाफ से भी पूछताछ की। अस्पताल में सफाई व्यवस्था को लेकर छह बिदुंओं को परखा।
अस्पताल में मौजूद व्यवस्थाओं, फाइलों के रखरखाव व संसाधनों आदि का आकलन किया। इसके बाद ओपीडी व इमरजेंसी ओपीडी में पहुंचकर मरीजों को मिलने वाली सुविधाओं को भी देखा। सफाईकर्मियों से प्रशिक्षण आदि की जानकारी ली। जिला अस्पताल के चिकित्सा अधीक्षक डॉक्टर कौशलेंद्र सिंह ने बताया कि मानकों पर खरे उतरने वाले अस्पतालों को अवार्ड दिया जाता है। प्रथम आने पर 50 लाख, द्वितीय आने पर 20 लाख और तृतीय स्थान प्राप्त करने पर 10 लख रुपये मिलते हैं।