फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Hospital employee made nude video call and recorded, cheated of Rs 21,500

Meerut News: अस्पताल कर्मचारी को न्यूड वीडियो कॉल कर रिकॉर्डिंग की, 21,500 की ठगी

Fri, 18 Oct 2024 04:38 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 18 Oct 2024 04:38 AM IST
विज्ञापन
Hospital employee made nude video call and recorded, cheated of Rs 21,500
मेरठ। साइबर अपराधियों ने अस्पताल के कर्मचारी को न्यूड वीडियो कॉल कर स्क्रीन रिकॉर्डिंग कर ली। फोन कर खुद को यूट्यूब का अधिकारी बताकर वीडियो वायरल करने की धमकी दी। फिर दूसरे नंबर से कॉल करके खुद को सीबीआई अधिकारी बताकर जेल भेजने का डर दिखाया। बदनामी और जेल जाने के डर से पीड़ित ने बताए गए खाते में 21,500 रुपये ट्रांसफर कर दिए। इसके बाद बड़ी रकम मांगी जाने लगी। पीड़ित ने एसएसपी कार्यालय में शिकायत की है।
विज्ञापन

बागपत रोड महावीर जी नगर निवासी प्रद्युमन जैन एक आई हॉस्पिटल में काम करते हैं। एसएसपी कार्यालय में शिकायती पत्र देते हुए उन्होंने बताया कि 9 अक्तूबर की रात करीब 12 बजे उनके व्हाट्सएप नंबर पर अनजान नंबर से कॉल आई। किसी परिचित की वीडियो कॉल समझकर उन्होंने उठा ली। अचानक सामने स्क्रीन पर दिख रही युवती ने अपने कपड़े उतारने शुरू कर दिए। वह कुछ समझ नहीं पाए।
विज्ञापन

20 सेकंड में ही उन्होंने कॉल काट दी। अगले दिन सुबह 10 बजे उनके मोबाइल पर कॉल आई। कॉलर ने खुद को यूट्यूब के दिल्ली ऑफिस से बताते हुए कहा कि तुम्हारी एक अश्लील वीडियो यूट्यूब पर अपलोड हो रही है। 65 प्रतिशत अपलोड हो चुकी है। बदनामी से बचना है तो इसे रोकने के लिए 21,500 रुपये फीस के देने होंगे। 500 रुपये काटकर बाकी रकम वापस कर दिए जाएंगे। उन्होंने किसी से रुपये उधार लेकर बताए गए खाते में ट्रांसफर कर दिए। इसके कुछ देर बाद दूसरे नंबर से कॉल आई। इस बार कॉलर ने खुद को सीबीआई अधिकारी बताते हुए कहा कि तुम्हारी अश्लील वीडियो वायरल हो रही है। इस मामले में तुम्हें जेल भेजा जा सकता है। मामला ऑनलाइन निपटाना है और वीडियो सोशल मीडिया से हटवानी है तो इसके लिए 41,500 रुपये ऑनलाइन ट्रांसफर करने होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

पीड़ित ने कहा कि उनके पास अभी इतने रुपये नहीं हैं। इंतजाम करके बाद में ट्रांसफर करूंगा। इसके बाद उनके पास लगातार कई कॉल आई और रुपये न देने पर वीडियो वायरल कर बदनाम करने की धमकी दी गई। प्रद्युमन समझ गए कि वह साइबर ठगों के चंगुल में फंस गए हैं। उन्होंने रुपये ट्रांसफर करने से साफ इन्कार कर दिया और 21,500 रुपये मांगे। आरोपियों ने न तो उनके रुपये वापस किए और न ही कोई वीडियो ही उन्हें मिला है। एसएसपी डॉ. विपिन ताडा ने मामले की जांच कराकर कार्रवाई का आश्वासन दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed