फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Hospital employee injured in accident dies during treatment

Meerut News: हादसे में घायल अस्पताल कर्मचारी की उपचार के दौरान मौत

Tue, 19 Dec 2023 01:24 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 19 Dec 2023 01:24 AM IST
विज्ञापन
Hospital employee injured in accident dies during treatment
मेरठ। लोहिया नगर थाना क्षेत्र के हापुड़ रोड पर हुए सड़क हादसे में घायल 48 वर्षीय अस्पताल कर्मचारी विजय ने सोमवार को उपचार के दौरान दम तोड़ दिया। अज्ञात वाहन की चपेट में आने के बाद बाइक सवार विजय और तुषार को अस्पताल में भर्ती कराया गया था।
विज्ञापन

पुलिस के मुताबिक मूल रूप से केरल निवासी विजय अपने परिवार के साथ फंफूडा गांव में रह रहे थे। रविवार रात विजय गांव के ही तुषार के साथ बाइक पर आ रहे थे। दोनों एक अस्पताल में नौकरी करते थे। हापुड़ रोड पर फफूंडा से पहले पीछे से आए अज्ञात वाहन ने उनकी बाइक में टक्कर मार दी। हादसे में दोनों घायल हो गए थे। पुलिस ने दोनों को गढ़ रोड स्थित निजी अस्पताल में भर्ती कराया था। सोमवार सुबह विजय ने दम तोड़ दिया। बेटे की ओर से अज्ञात वाहन के खिलाफ केस दर्ज किया गया है। उधर, लोहिया नगर इंस्पेक्टर केपी सिंह का कहना है कि शव को परिजनों के सुपुर्द कर दिया गया है। सीसीटीवी कैमरे से वाहन को चिह्नित करने का प्रयास किया जा रहा है।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed