फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   hookah bar in aabu lane five arrested

आबूलेन पर सर्कुलर रोड पर कैफे एंड रेस्टोरेंट में हुक्का बार पकड़ा, नौ गिरफ्तार

Fri, 19 Mar 2021 01:49 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 19 Mar 2021 01:49 AM IST
विज्ञापन
hookah bar in aabu lane five arrested
आबूलेन पर हुक्का बार पकड़ा, संचालक सहित पांच गिरफ्तार
विज्ञापन

मेरठ। सदर बाजार पुलिस ने आबूलेन में सर्कुलर रोड पर कैफे एंड रेस्टोरेंट में छापा मारा। यहां हुक्का बार चल रहा था। हुक्का बार में नशीले कश लगाने के लिए युवक-युवतियों को यहां बुलाया जा रहा था। छापा लगते ही कैफे में खलबली मच गई। पुलिस ने रेस्टोरेंट संचालक नवीन कुमार सहित पांच लोगों को गिरफ्तार किया है। यहां से मिली एक युवती को परिजनों के सुपुर्द कर दिया गया। नवीन कुमार सेवानिवृत्त दरोगा का बेटा बताया गया है।
आबूलेन स्थित सर्कुलर मार्ग पर हुकअप के नाम से नवीन का कैफे एंड रेस्टोरेंट है। कुछ दिन से पुलिस को सूचना मिल रही थी कि यहां कैफे की आड़ में हुक्का बार चलाया जा रहा है। इसी सूचना पर पुलिस ने छापा मार दिया। पुलिस को देख हुक्का पी रहे लोग इधर-उधर भागने लगे।
विज्ञापन

इंस्पेक्टर सदर बाजार बिजेंद्र सिंह राणा ने बताया कि गिरफ्तार आरोपियों में कैफे संचालक नवीन निवासी कृष्णा नगर रुड़की रोड, केशव त्यागी निवासी भूडा बेगमपुर थाना आसमौल्ली जिला संभल, माज निवासी इमलियान हापुड़ रोड, माफाज निवासी बुढ़ाना रोड और चांद निवासी बुढ़ाना गेट शामिल हैं। तलाशी के दौरान कैफे में तीन हुक्का बरामद हुए।
विज्ञापन
विज्ञापन

--
मौज मस्ती के लिए चल रहा था कैफे
- आबूलेन पर मौज मस्ती के लिए कैफे चलाया हुआ था। यहां युवक-यवुतियों का आना जाना था। वे यहां नशे में मदहोश होते रहे हैं। बताया जा रहा है कि काफी समय से हुक्का बार चल रहा था। इससे पुलिस की निगरानी पर भी सवाल उठ रहे हैं। इससे पहले भी शहर में अवैध तरीके से हुक्का बार का संचालन होता रहा है। पुलिस के तमाम दावों के बावजूद ऐसी गतिविधियां कम नहीं हो रही हैं।

--
कैफे में स्पेशल कमरा, जहां पर अय्याशी
- पुलिस ने बताया कि कैफे में एक स्पेशल कमरा बनाया हुआ था। यहां पर सिर्फ अय्याशी होती थी। इस कमरे का चार्ज पांच हजार रुपये प्रति घंटा बताया गया है। एएसपी कैंट सूरज राय ने बताया कि कैफे संचालक के खिलाफ सदर थाने में केस दर्ज कर लिया गया और इसकी रिपोर्ट प्रशासनिक अधिकारियों को भी भेजी गई है। कैफे को सील किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed