फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Homeguard accused of setting fire to a contract house arrested

ठेके में आग लगाने का आरोपी होमगार्ड गिरफ्तार

Mon, 08 Sep 2025 10:01 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 08 Sep 2025 10:01 PM IST
विज्ञापन
Homeguard accused of setting fire to a contract house arrested
उधार शराब नहीं देने से क्षुब्ध होकर लगाई थी ठेके में आग
विज्ञापन

दौराला। उधार शराब नहीं दिए जाने पर ठेके में पेट्रोल छिड़ककर आग लगाने के मामले में पुलिस ने बंशीपुरा निवासी होमगार्ड कपिल के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर उसे समौली रोड से गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ के बाद पुलिस ने होमगार्ड को न्यायालय के समक्ष पेश किया, जहां से जेल भेज दिया।
गांव नगला आडर निवासी आशीष ने दर्ज कराए मुकदमे में बताया कि शनिवार रात होमगार्ड कपिल उसकी शराब की दुकान पर उधार शराब लेने पहुंचा था। सेल्समैन ने शराब देने से इन्कार कर दिया। इस पर उसने भुगतने की धमकी दी थी। रात में पौने 11 बजे कपिल मुंह पर कपड़ा बांधकर पहुंचा और पेट्रोल छिड़ककर आग लगा दी। अंदर मौजूद सेल्समैन ईश्वर ने सीसीटीवी कैमरे में होमगार्ड की इस हरकत को देख लिया और बराबर में देशी शराब की दुकान के सेल्समैन को कॉल कर जानकारी दी। देशी शराब की दुकान के सेल्समैन ने आग बुझाई। अधिकारियों के आदेश पर दौराला पुलिस ने होमगार्ड के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया।
विज्ञापन

सोमवार को पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर होमगार्ड को समौली रोड से गिरफ्तार कर लिया। पुलिस पूछताछ में आरोपी ने बताया कि ठेके पर तैनात सेल्समैन ने उसे उधार शराब नहीं दी थी। इससे वह क्षुब्ध हो गया था और ठेके में आग लगा दी। एसपी सिटी आयुष विक्रम सिंह ने बताया कि होमगार्ड उधार शराब न देने पर क्षुब्ध हो गया था। इस कारण उसने इस घटना को अंजाम दिया। होमगार्ड को जेल भेज दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed