{"_id":"6a5506ff5ae020e84b05c81d","slug":"home-guards-body-found-at-judicial-officers-residence-meerut-news-c-72-1-mct1010-156112-2026-07-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Meerut News: न्यायिक अधिकारी के आवास में मिला होमगार्ड का शव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Meerut News: न्यायिक अधिकारी के आवास में मिला होमगार्ड का शव
विज्ञापन
अन्य केंद्रों के ध्यानार्थ
-- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- --
न्यायिक अधिकारी ने पुलिस को दी जानकारी
- सिविल लाइन थाना पुलिस जांच में जुटी
संवाद न्यूज एजेंसी
मेरठ। सिविल लाइन थाना क्षेत्र के एडीएम कंपाउंड में महिला न्यायिक अधिकारी के घर पर तैनात गढ़ रोड की राज नगर कॉलोनी निवासी होमगार्ड बिजेंद्र कुमार(40) की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। उसका शव न्यायिक अधिकारी के आवास परिसर में मिला। सूचना पर पुलिस जब मौके पर पहुंची तो चेहरा, गर्दन और बायां हाथ नीला मिला। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। परिजनों को सूचना दी तो वे मौके पर पहुंच गए। पुलिस जांच पड़ताल कर रही है।
एडीएम कंपाउंड में एक महिला न्यायिक अधिकारी का सरकारी आवास है। उनके आवास पर होमगार्ड बिजेंद्र कुमार की तैनाती चल रही थी। द्वितीय शनिवार और रविवार का अवकाश होने के चलते न्यायिक अधिकारी दिल्ली गई हुई थीं। उन्होंने सोमवार सुबह अपने चालक को कॉल कर दिल्ली आकर मेरठ छोड़ने के लिए कहा। जिसके बाद चालक करीब साढ़े सात बजे न्यायिक अधिकारी के एडीएम कंपाउंड स्थित आवास पर पहुंचा। मेन गेट खोलने के बाद परिसर में देखा कि एक बिस्तर पर होमगार्ड बिजेंद्र अजीब स्थिति में पड़ा है। चालक ने पास जाकर देखा तो बिजेंद्र का पूरा चेहरा नीला पड़ा था। सांस भी नहीं चल रही थी। बायां हाथ भी नीला पड़ा हुआ था।
विज्ञापन
इसकी जानकारी चालक ने न्यायिक अधिकारी को दी। जिसके बाद उन्होंने सिविल लाइन पुलिस को कॉल कर इस संंबंध में बताया। सिविल लाइन पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच पड़ताल की। आसपास के लोग भी एकत्र हो गए। उन्होंने पुलिस से कहा कि दरअसल बारिश के मौसम में क्षेत्र में सांप निकल जाते हैं। जिसके चलते कई बार हादसे होने से बचे हैं। लोगों का कहना था कि ऐसा भी हो सकता है कि सांप ने काट लिया हो, जिसकी वजह से मौत हुई हो।
एसपी सिटी विनायक गोपाल भोसले ने बताया कि पूरे प्रकरण की जांच की जा रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी। परिजनों ने अभी कोई तहरीर नहीं दी है।
पत्नी मीरा का रो-रोकर बुरा हाल
बिजेंद्र की पत्नी मीरा का रो-रोकर बुरा हाल था। बिजेंद्र के एक 13 वर्षीय बेटी परी और 10 साल का बेटा युग है। दोनों बच्चों का भी रो-रोकर बुरा हाल था।
-- -- -- -- -