फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Home Guard Recruitment: Character verification process for 688 selected candidates to begin tomorrow.

होमगार्ड भर्ती : 688 चयनित अभ्यर्थियों की चरित्र सत्यापन प्रक्रिया कल से होगी

Sat, 10 Oct 2026 08:36 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 10 Oct 2026 08:36 PM IST
विज्ञापन
Home Guard Recruitment: Character verification process for 688 selected candidates to begin tomorrow.
माई सिटी रिपोर्टर
विज्ञापन

मेरठ। होमगार्ड स्वयंसेवकों के पदों पर पंजीकरण-2025 के तहत मेरठ से 688 अभ्यर्थी (पुरुष व महिला) चयनित हुए हैं। इन चयनित अभ्यर्थियों का चिकित्सा परीक्षण और चरित्र सत्यापन 12 से 24 अक्तूबर तक पुलिस लाइन में सुबह नौ बजे से किया जाएगा।
जिला कमांडेंट होमगार्ड्स सिद्धार्थ चौधरी ने बताया कि चिकित्सा परीक्षण के लिए रोजाना 70 अभ्यर्थियों को बुलाया जाएगा। यह परीक्षण मुख्य चिकित्सा अधिकारी द्वारा गठित बोर्ड द्वारा किया जाएगा। पुरुष अभ्यर्थियों का चिकित्सा परीक्षण 12 से 22 अक्तूबर तक होगा जबकि महिला अभ्यर्थियों का परीक्षण 23 और 24 अक्तूबर तक संपन्न होगा। उन्होंने बताया कि अभ्यर्थियों को बुलावा पत्र सीधे प्रेषित किए जा रहे हैं।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि बुलावा पत्र की हार्ड कॉपी जिला कार्यालय होमगार्ड्स (एमडीए बिल्डिंग, प्रथम तल) से 11 से 12 अक्तूबर तक रोजाना सुबह 10 बजे से शाम पांच बजे तक वितरित किए जाएंगे। चिकित्सा परीक्षण स्थल पर सिर्फ उन्हीं अभ्यर्थियों को प्रवेश मिलेगा, जिनके पास संबंधित दिनांक का बुलावा पत्र होगा। चिकित्सा परीक्षण में के बाद उपयुक्त या अनुपयुक्त पाए जाने वाले अभ्यर्थियों के परिणाम की घोषणा उसी दिन की जाएगी। इसे पुलिस लाइन के नोटिस बोर्ड पर भी चस्पा किया जाएगा। चिकित्सा परीक्षण के समय अभ्यर्थियों को अपने समस्त मूल अभिलेखों और उनकी प्रमाणित छायाप्रति साथ लानी होगी जिसका उल्लेख बुलावा पत्र में किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed