फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Home Guard Company Commander and Inspector Bhide

होमगार्ड कंपनी कमांडर और दरोगा भिडे़

Sun, 07 Mar 2021 01:55 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 07 Mar 2021 01:55 AM IST
विज्ञापन
Home Guard Company Commander and Inspector Bhide
होमगार्ड कंपनी कमांडर और दरोगा भिडे़
विज्ञापन

खरखौदा। खरखौदा थाने पर शनिवार को रोब गालिब करते हुए एक दरोगा ने होमगार्ड के कंपनी कमांडर को जय हिंद कर सेल्यूट करने के लिए कहा। जिस पर दोनों आपस में भिड़ गए। बाद में थाना प्रभारी ने दोनों पक्षों के बीच समझौता कराया।

शनिवार को प्रतिदिन की भांति थाने पर तैनात होमगार्ड का कंपनी कमांडर समय से थाने पहुंचा। वहीं, थाने पर तैनात एक दरोगा भी अपनी निजी कार से उतरा। लेकिन दरोगा के उतरने से पहले ही कंपनी कमांडर थाना के कार्यालय में किसी काम से चला गया। इसके बाद कंपनी कमांडर अपने कार्यालय में जाकर काम करने लगा। तभी उक्त दरोगा ने कंपनी कमांडर को थानाध्यक्ष के सामने बुलवाया। दरोगा ने पहले कंपनी कमांडर से आठ घंटे कार्यालय में बैठने तथा वर्दी पहनने के निर्देश दिए। कंपनी कमांडर ने सभी का पालन करने के लिए कहा। बाद में दरोगा ने अपने आप को जय हिंद करते हुए सेल्यूट के लिए भी कहा। जिसे लेकर कंपनी कमांडर व दरोगा आपस में भिड़ गए। कंपनी कमांडर ने कहा कि वह केवल थाना अध्यक्ष को ही जय हिंद कर सेल्यूट करेगा। इसके बाद थानाध्यक्ष ने दोनों पक्षों में समझौता कराया। वहीं, दरोगा ने कंपनी कमांडर की रिपोर्ट भेजने की चेतावनी दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed