फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Home Guard accused of misbehaving in the name of verification

Meerut News: होमगार्ड पर सत्यापन के नाम पर बदसलूकी का आरोप

Fri, 13 Mar 2026 09:43 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 13 Mar 2026 09:43 PM IST
विज्ञापन
Home Guard accused of misbehaving in the name of verification
मवाना। मोहल्ला कल्याण सिंह निवासी शकील ने एसएसपी को दिए पत्र में होमगार्ड पर सत्यापन के नाम पर बदसलूकी करने का आरोप लगाते हुए जांच कराकर कार्रवाई की मांग की है। शकील ने पत्र में बताया कि उसके फोन पर 11 मार्च को कॉल आई। कॉल करने वाले ने अपने आपको थाने का होमगार्ड बताते हुए कहा कि सत्यापन होना है। जब पूछा कि किस बात का सत्यापन होना है तो कॉल करने वाले ने बदसलूकी की और थाने का हिस्ट्रीशीटर बनाने की धमकी दी। पत्र में आरोप लगाया कि आरोपी सत्यापन के नाम पर उससे अवैध वसूली करना चाहता है। प्रकरण की जांच कराकर आरोपी के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। सीओ पंकज लवानिया का कहना है कि पत्र मिलने पर जांच कराकर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed