फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Home and kitchen budget spoiled due to inflation

Meerut News: महंगाई की अंगड़ाई से बिगड़ा घर और रसोई का बजट या त्योहार के बाजार में बेशर्म महंगाई ने ली अंगड़ाई

Sat, 19 Oct 2024 05:29 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 19 Oct 2024 05:29 AM IST
विज्ञापन
Home and kitchen budget spoiled due to inflation
त्योहारी सीजन आसमान छू रहे सूखे मेवे से लेकर दालों के भाव
विज्ञापन

माई सिटी रिपोर्टर
मेरठ। पंच महोत्सव की तैयारियां शुरू हो गईं हैं। करवाचौथ और अहोई पर्व के लिए लोगों ने खरीदारी शुरू कर दी है। इससे बाजार में रौनक लौट आई लेकिन महंगाई की मार खरीदारों पर भारी पड़ रही है। खाद्यान से लेकर सूखे मेवों की डिमांड के साथ महंगाई भी बढ़ गई है। दाल, फल और सब्जी के दामों में भी बढ़ोतरी हुई है। इससे आमजन और गृहणियों के घर व रसोई का बजट बिगड़ गया है।
सदर खाद्यान विक्रेता गौरव ने बताया कि सूखे मेवों में सर्वाधिक दाम मखाना और सूखे नारियल के बढ़े हैं। सब्जी विक्रेता विश्वजीत ने बताया कि सितंबर के मध्य से सब्जियों पर महंगाई का दौर शुरू हुआ, जो अभी तक बरकरार है। फल विक्रेता हिमांशु ने बताया कि सभी फलों की आपूर्ति कम हो रही है, जिससे महंगाई बढ़ी है।
विज्ञापन

चाय की चुस्की पर भी महंगाई की छाया
पश्चिम बंगाल और असम में बारिश समय से नहीं हुई। ऐसे में चाय की फसल 30 प्रतिशत प्रभावित हो गई है। चाय की कीमत में 70 रुपये से 80 रुपये प्रतिकिलो तक बढ़ोतरी हुई है। चाय बड़े ब्रांड ऑक्शन में 7 करोड़ किलो चाय पत्ती खरीदते हैं। अभी उनकी भी पूर्ति नहीं हुई है। ऐसे में छोटे वितरकों के पास भी माल नहीं पहुंच पा रहा है। अभी तक जो अच्छी चाय पत्ती 250 रुपये प्रति किलो थी वह अब बढ़कर 320 रुपये प्रति किलो हो गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

अनिल अग्रवाल, महामंत्री, मेरठ टी ट्रेडर्स एसोसिएशन।
कॉस्मेटिक्स के भी दाम बढ़े, कंपनियां बढ़ा रहीं महंगाई
टूथपेस्ट, काॅस्मेटिक्स, शैंपू, बेबी प्रोडक्ट्स के दामों में 5 से 10 प्रतिशत की तेजी है। पहले महंगाई बजट में एक्साइज के आधार पर बढ़ती और घटती थी लेकिन अब कंपनियां खुले बाजार के भाव में महंगाई बढ़ा रही हैं। कच्चे माल पर पांच प्रतिशत की बढ़ोतरी होने पर 10 प्रतिशत से 15 प्रतिशत तक दाम बढ़ाए जा रहे हैं।
विनेश जैन, अध्यक्ष, मेरठ डिस्ट्रीब्यूटर्स एसोसिएशन।
सूखे मेवे...
प्रति किलो सितंबर अक्तूबर
मखाने 800 1600
बदाम 600 720
किशमिश 250 300
काजू 700 1 हजार
नारियल सूखा 150 260

दाल सितंबर अक्तूबर
मूंग 100 120
उड़द धुली 120 150
उड़द छिल्का 100 130

तेल सितंबर अक्तूबर
सरस का तेल 120 170
रिफाइंड 110 140
सब्जी...
सब्जी नवीन मंडी फुटकर मोदीपुरम कंकरखेड़ा गंगानगर
आलू 30 40 38 38
टमाटर 70 110 100 100
बैंगन 30 50 60 55
लौकी 30 60 50 50
तोरई 40 60 60 50
कद्दू 25 50 40 50
नींबू 80 140 150 150
भिंडी 30 60 70 50
मूली 30 50 60 60
--

फल नवीन मंडी फुटकर मोदीपुरम कंकरखेड़ा गंगानगर
केला दर्जन 50 80 80 80
सेब 70 100 120 100
पपीता 50 80 70 80
अनार 100 150 140 150
अमरूद 60 100 80 90
संतरा 50 90 80 80

दीपावली पर होता हैं सूखे मेवों का प्रयोग
पंच महोत्सव में धनतेरस, नरक चतुर्दशी, दीपावली, गोवर्धन और भाईदूज पर सर्वाधिक सूखे मेवों का प्रयोग होता है। त्योहार से पहले सूखे मेवों के साथ सभी खाद्य पदार्थ और आवश्यक वस्तुओं के दाम दोगुना तक बढ़ गए हैं।

शालिनी अग्रवाल, देवीनगर सूरजकुंड।
घर में प्रयोग होने वाली सभी वस्तु महंगी
त्योहारों पर घरों में प्रयोग होने वाले खाद्यानों के साथ प्रतिदिन प्रयोग होने वाली वस्तुओं के दामों में काफी तेजी आ गई है। ऐसे में पूरा बजट गड़बड़ा गया है। एफएमसीजी और सौंदर्य प्रसाधन की वस्तु भी काफी महंगे हो गए हैं।
पूजा गुप्ता, शास्त्रीनगर।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed