फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Holi will remain dull, Suger mills did not pay crores of rupees in the new season

Meerut: 60 हजार किसानों की होली रहेगी फीकी, नए सत्र में मिलों पर करोड़ों रुपये बकाया

Thu, 02 Mar 2023 12:49 PM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ Published by: Dimple Sirohi Updated Thu, 02 Mar 2023 12:49 PM IST
सार

मेरठ में इस बार किसानों के लिए रंगों का त्योहार होली फीका ही रहने वाला है। अभी तक मेरठ के विभिन्न मिलों पर किसानों का नए सत्र का गन्ना भुगतान बकाया है और आठ मार्च तक भुगतान नहीं होने की उम्मीद है। 
 

विज्ञापन
Holi will remain dull, Suger mills did not pay crores of rupees in the new season
मिल में किसानों का गन्ना - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

रंगों का त्योहार होली 8 मार्च को है। किसानों को नए सत्र का भुगतान नहीं होने के चलते इस बार किसानों की होली फीकी रहने वाली है। जिले की किनौनी और मोहिउद्दीनपुर दो मिलों पर किसानों का करोड़ों रुपए बकाया है। नए सत्र में अभी तक मेरठ की छह मिलों ने 1134 करोड़ का भुगतान किया है। 

विज्ञापन


मेरठ में की छह मिलों में से मवाना, दौराला, नंगलामल और सकौती मिल समय से किसानों का भुगतान कर रही है। मोहिउद्दीनपुर और किनौनी मिल के हालात खराब है। यहां किसानों का करीब 350 करोड़ से अधिक बकाया है। उधर मोहिउद्दीनपुर मिल की ओर से भी अभी सिर्फ दिसंबर माह तक 30 करोड़ का भुगतान किया गया है। किसान लगातार भुगतान की मांग पर अड़े हुए हैं। 
विज्ञापन


यह है नए सत्र के भुगतान की स्थिति 
मिल        भुगतान        इस में हुआ भुगतान 

मवाना        411 करोड़        17 फरवरी  
नंगलामल        207 करोड़        18 फरवरी 
सकौती        55 करोड़        5 फरवरी 
दौराला        414 करोड़        11 फरवरी 
किनौनी        13.80 करोड़    5 नवंबर 
मोहिउद्दीनपुर    30 करोड़        22 दिसंबर 

यह भी पढ़ें: UP: माफिया अतीक का मेरठ से भी कनेक्शन, जांच में हुआ बड़ा खुलासा, उमेश पाल की हत्या के बाद पुलिस निगरानी बढ़ी

विज्ञापन
विज्ञापन

त्योहार पर भी नहीं रौनक 
त्योहार के मौके पर भी किसान को उधार मांग कर गुजारा करना पड़ रहा है। पिछले सत्र का भुगतान इस सत्र में हो रहा है। होली पर भी रौनक नहीं है। -द्रोण, सरधना, गन्ना किसान 

भुगतान में फिसड्डी मिल 

अभी तक मात्र दिसंबर माह का भुगतान किया जा रहा है। इसमें भी सिर्फ 6 दिन का भुगतान हो रहा है, जबकि कम से कम 15 दिन का भुगतान होना चाहिए। - मोनू, ग्राम ढिंढाला, गन्ना किसान 


नहीं हो रहा भुगतान
नए सत्र में भी मिल ने अभी तक भुगतान नहीं किया है। सेंटर को अन्य मिल पर लगवाना चाहता हूं। - भोपाल सिंह, ग्राम सिंधावली, गन्ना किसान

नए सत्र में सही समय पर भुगतान कराया जा रहा है। दो मिल भुगतान में पीछे है। जल्द ही किसानों का भुगतान कराया जाएगा। - दुष्यंत कुमार, जिला गन्ना अधिकारी

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed