फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   holi poojan for children

महिलाओं ने व्रत रखा, होलिका पूजन किया

Mon, 29 Mar 2021 01:13 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 29 Mar 2021 01:13 AM IST
विज्ञापन
holi poojan for children
महिलाओं ने व्रत रखा, होलिका पूजन किया
विज्ञापन

मेरठ। महिलाओं ने व्रत रखकर होलिका पूजन किया और परिवार की सुख, शांति की कामना की। पूजन के दौरान महिलाओं ने भक्त प्रह्लाद की कथा सुनी। परंपरागत गीत होली माई करती है सबकी मुराद पूरी गाकर जल अर्पित करते हुए होलिका की परिक्रमा की।
होलिका दहन स्थल पर गोबर की बरगुल्ले की माला, हल्दी, चंदन, पुष्प, धूप, दीप आदि प्रज्ज्वलित कर अर्पित किए। शहर में सभी होलिका दहन स्थलों पर पूर्वाह्न 11:00 बजे से होलिका पूजन शुरू हो गया। अपराह्न 3:00 बजे तक पूजन किया गया। महिलाओं ने होलिका की सात बार परिक्रमा कर धागे बांधे। पीएल शर्मा रोड, सूरजकुंड स्थित बाबा मनोहरनाथ मंदिर महामंडलेश्वर निलिमांनंद जी महाराज के सानिध्य में होलिका पूजन हुआ। सरस्वती विहार, गगन एंक्लेव आदि स्थानों पर भी पूजन किया गया।
विज्ञापन

---
मंदिरों में हुई विशेष पूजा अर्चना
मेरठ। बच्चा पार्क स्थित कंठी माता मंदिर, जागृति विहार स्थित मंशा देवी मंदिर और भूमिया पुल स्थित भूमिया माता मंदिर में मंदिरों में श्रद्धालुओं की भीड़ रही। महिलाओं ने पूजन कर घर में सुख समृद्धि की कामना की। बाबा औघड़नाथ मंदिर में मुख्य पुजारी पंडित श्रीधर त्रिपाठी के सानिध्य में पूजन हुआ। देशी विदेशी फूलों से राधा गोविंद मंदिर को सजाया गया। डॉ. महेश बंसल, सतीश सिंघल, अमित अग्रवाल आदि मौजूद रहे। नौचंदी ग्राउंड स्थित चंडी देवी मंदिर और जयदेवीनगर स्थित गोल मंदिर में भी श्रद्धालुओं ने प्रसाद चढ़ाया।
विज्ञापन
विज्ञापन

---
हवन सामग्री की आहुति
मेरठ। होली पर प्रभात नगर में कोरोना महामारी के अंत के लिए प्रार्थना की गई। होलिका में कोरोना के पोस्टर लगाए गए। दहन में हवन सामग्री, कपूर, गूगल, कपूर आदि का प्रयोग किया गया। आशीष अग्रवाल, रविंद्र तेवतिया, राजीव अग्रवाल, गोपीचंद्र शर्मा, पारुल रस्तोगी, मनोज पाल, अमित कौशिक आदि मौजूद रहे। उधर, ढोलकी मोहल्ले में होलिकोत्सव पूजन मट्ठे वाला परिवार द्वारा निभाई जा रही है। नई पीढ़ी में विभोर शर्मा, पंकज जैन, राजेंद्र वर्मा, तुषार गुप्ता, उज्जवल जैन ने व्यवस्था संभाली। दहन से पूर्व होलिका पूजन मनमोहन शर्मा, भारत शर्मा, गौरव गोयल के द्वारा पूजन किया गया। मुख्य अतिथि मंजू गोयल और सुशील अग्रवाल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed