{"_id":"699869b6dd7c7ed1ab080329","slug":"holi-ashtangi-festival-from-24th-at-digambar-jain-pilgrimage-site-meerut-news-c-228-1-mwn1001-104490-2026-02-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Meerut News: दिगबंर जैन तीर्थ क्षेत्र पर होली अष्टान्हिका पर्व 24 से","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Meerut News: दिगबंर जैन तीर्थ क्षेत्र पर होली अष्टान्हिका पर्व 24 से
Fri, 20 Feb 2026 07:33 PM IST
मेरठ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, मेरठ
संवाद न्यूज एजेंसी, मेरठ
Updated Fri, 20 Feb 2026 07:33 PM IST
विज्ञापन
चार मार्च को निकलेगी भव्य रथयात्रा, तैयारी में जुटी मंदिर कमेटी
संवाद न्यूज एजेंसी
हस्तिनापुर। प्रतिवर्ष की भांति इस वर्ष भी होली अष्टान्हिका पर्व के उपलक्ष्य में प्राचीन बड़ा मंदिर जी में आठ दिवसीय अष्टान्हिका पर्व के अंतर्गत श्री नंदीश्वरद्वीप महामंडल विधान का आयोजन 24 फरवरी से चार मार्च तक किया जाएगा। श्री दिगंबर जैन तीर्थ क्षेत्र कमेटी (प्राचीन बड़ा मंदिर) के अध्यक्ष जिवेंद्र जैन ने यह जानकारी दी। महामंत्री मुकेश जैन ने बताया कि पर्व के समापन अवसर पर चार मार्च को विशाल रथयात्रा धूमधाम से निकाली जाएगी। जिसमें क्षेत्र के श्रद्धालु बढ़-चढ़कर हिस्सा लेंगे। कमेटी के पदाधिकारी ने समाज के सभी धर्म प्रेमियों से इस पर्व में सपरिवार शामिल होकर रथयात्रा की शोभा बढ़ाने की अपील की है।
मंत्री सजीव जैन एवं ने बताया कि 4 मार्च को रथयात्रा के उपरांत राजीव जैन एवं निशा जैन की ओर से श्रद्धालुओं के लिए सुरुचिपूर्ण भोजन की व्यवस्था की गई है। कमेटी पदाधिकारियों ने कहा कि श्रद्धालुओं की सहभागिता से पर्व और अधिक भव्य एवं मंगलमय बनेगा।