फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Hockey: Superstar's team reached the semi-finals

हॉकी : सुपरस्टार की टीम सेमीफाइनल में पहुंची

Fri, 30 May 2025 02:19 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 30 May 2025 02:19 AM IST
विज्ञापन
Hockey: Superstar's team reached the semi-finals
मेरठ..कंवलजीत..एसडी सदर में होकि टूर्नामेंट में विजेता खिलाडियों को सम्मानित करते कोच जोगिन्दर.
मेरठ। सनातन धर्म इंटर काॅलेज में चल रहे हॉकी टूर्नामेंट में बृहस्पतिवार को दो मैच खेले गए। इसमें एसडी ब्लू और लिटिल स्टार की टीम ने शानदार प्रदर्शन किया और मुकाबले जीते। पहला मैच एसडी ब्लू और सुपरस्टार टीम के बीच हुआ। इसमें एसडी ब्लू की टीम ने रोमांचक खेल दिखाते हुए सुपरस्टार की टीम को 2-0 से मात देकर सेमीफाइनल में जगह बनाई। एसडी ब्लू टीम की ओर से मोना व अमन शर्मा ने अपनी टीम के लिए गोल किया, जबकि पराजित टीम की ओर से कोई गोल नहीं हो सका। दूसरा मुकाबला लिटिल स्टार टीम व डीएन इंटर कॉलेज बी टीम के बीच में हुआ। इसमें लिटिल स्टार ने 1-0 से मैच जीता। लिटिल स्टार टीम की ओर से एकमात्र गोल अमित ने अपनी टीम के लिए किया। प्रशिक्षक जोगिंदर सिंह ने बताया प्रतियोगिता का सेमीफाइनल मैच शुक्रवार को शाम 5 बजे से खेला जाएगा।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed