{"_id":"683b6706c9862bd36a049117","slug":"hockey-final-match-will-be-between-sd-sadar-blue-and-vision-meerut-news-c-72-1-mrt1058-134535-2025-06-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"हॉकी : एसडी सदर ब्लू और विजन के बीच फाइनल मैच होगा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हॉकी : एसडी सदर ब्लू और विजन के बीच फाइनल मैच होगा
विज्ञापन
मेरठ..कंवलजीत..एसडी सदर में चल रहे होकि टूर्नामेंट में विजेता खिलाडियों को किया गया सम्मानित...
संवाद न्यूज एजेंसी
मेरठ। सनातन धर्म इंटर कॉलेज सदर के मैदान पर चल रही हॉकी प्रतियोगिता में शनिवार को विजन एकेडमी और डीएन इंटर कालेज के बीच सेमीफाइनल मैच खेला गया। इसमें विजन की टीम ने 3-2 से जीत प्राप्त की। फाइनल मुकाबला विजन और एसडी सदर ब्लू के बीच होगा।
शनिवार को हुए मैच में पहले हाफ में विजन एकेडमी की टीम ने दो गोल से बढ़त बना रखी थी। डीएन की टीम ने भी आक्रामक खेल दिखाते हुए दो दो की बराबरी कर ली। इसके बाद विजन एकेडमी ने पेनल्टी कॉर्नर के माध्यम से गोल किया और 3-2 से जीत प्राप्त की।
विजन टीम की ओर से तनिष्क ने 22 मिनट में और वंश सिंगल ने 29 वें मिनट में गोल किए। मनीष ने निर्णायक गोल किया। डीएन की ओर से अनमोल व कार्तिक ने गोल किया। इस दौरान अंतरराष्ट्रीय पूर्व हॉकी खिलाड़ी प्रवीण शर्मा ने प्रतिभागी बच्चों को हॉकी से जुड़ी बेसिक चीजों से अवगत कराया। फाइनल मुकाबला सोमवार को खेला जाएगा। इस दौरान प्रधानाचार्य आदित्य प्रकाश सक्सेना, उपप्रधानाचार्य अरुण कुमार गर्ग, कोच जोगिंदर सिंह, नरेंद्र कुमार मौजूद रहे।