{"_id":"6a1ae9c50d6b7a37c80d7bbf","slug":"hockey-dn-team-defeated-vision-academy-4-3-meerut-news-c-72-1-mct1009-154031-2026-05-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"हॉकी : डीएन की टीम ने विजन एकेडमी को 4-3 से हराया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हॉकी : डीएन की टीम ने विजन एकेडमी को 4-3 से हराया
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
मेरठ। सनातन धर्म इंटर काॅलेज के खेल मैदान में चल रही समर बालक हॉकी लीग प्रतियोगिता में शनिवार को विजन एकेडमी (सिवाया) और डीएन इंटर कालेज की टीम के बीच जूनियर वर्ग में मैच हुआ। इसमें डीएन इंटर काॅलेज की टीम ने 4-3 से जीत प्राप्त की।
दोनों टीमों के बीच अंत तक मुकाबला रोमांचक रहा। पहले हाॅफ तक दोनों टीमें 2-2 की बराबरी पर खेल रही थीं। हाॅफ समय के बाद दोनों ओर से लगातार गोल करने का प्रयास किया गया। मैच के आखिर समय तक डीएन काॅलेज की टीम ने 4-3 से मुकाबला जीता। डीएन काॅलेज टीम की ओर से अनिकेत, मनु कुमार, अमन मारुति, वरुण शर्मा ने अपनी टीम के लिए गोल किया।
विजन एकेडमी की टीम की ओर से अक्षत चौहान, अर्पित शर्मा और लक्ष्य कुमार ने अपनी टीम के लिए गोल किया। मैच के निर्णायक आकाश चौहान एवं जोगेंद्र रहे। मैच के बाद प्रधानाचार्य अरुण कुमार गर्ग ने सभी खिलाड़ियों को सम्मानित किया। कोच जोगेंद्र सिंह ने बताया कि लीग का अगला मैच रविवार शाम पांच बजे से खेला जाएगा।