{"_id":"68c16b127a4cdec2ce09dd8b","slug":"hitesh-first-in-memory-competition-mawana-news-c-40-1-smrt1041-110033-2025-09-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"स्मृति प्रतियोगिता में हितेश प्रथम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
स्मृति प्रतियोगिता में हितेश प्रथम
विज्ञापन
कृषक इंटर कालेज में प्रतियोगिता में स्थान प्राप्त करने वाले छात्र छात्राएं। (स्त्रोत कालेज) मवा
मवाना। कृषक इंटर कॉलेज में कक्षा छह के विद्यार्थियों की स्मरण शक्ति, अवलोकन क्षमता और मानसिक चपलता को बढ़ावा देने के उद्देश्य से स्मृति आधारित प्रतियोगिता का आयोजन हुआ। प्रथम स्थान पर हितेश ने प्राप्त किया।
प्रधानाचार्य देवेंद्र कुमार ने विद्यार्थियों को स्मृति बढ़ाने के विभिन्न तरीके बताए और कहा कि स्मृति वह खजाना है, जो जितना अधिक खर्च की जाए, उतना ही बढ़ता है। गणित के शिक्षक एवं लेखक सुशील कुमार ने विद्यार्थियों के लिए स्मृति आधारित प्रतियोगिता का आयोजन किया। प्रतियोगिता में प्रतिभागियों को सीमित समय में विभिन्न वस्तुओं को देखकर उनके नाम लिखने थे। जिनकी सही नामों की संख्या अधिक थी वही विजेता बने।
विजेता विद्यार्थियों में प्रथम स्थान हितेश, द्वितीय स्थान वंश एवं तृतीय स्थान जिया और अहिना ने कब्जा किया। संचालन गणित शिक्षक एवं लेखक सुशील कुमार ने किया। उन्होंने कहा कि एक मजबूत स्मृति ही उज्ज्वल भविष्य की पहचान है। प्रतियोगिता के सफल आयोजन में शिक्षक अमित कुमार, मोहित शर्मा, डॉ. केशव कुमार, शिवम त्यागी आदि का योगदान रहा।