फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Hit sharp shots, kept pace with the weather

Meerut News: करारे लगाए शॉट, मौसम से तालमेल बनाया

Sat, 12 Oct 2024 05:24 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 12 Oct 2024 05:24 AM IST
विज्ञापन
Hit sharp shots, kept pace with the weather
मेरठ। उत्तर प्रदेश और सौराष्ट्र के बीच 13 अक्तूबर से भामाशाह मैदान में अंडर-23 कर्नल सीके नायडू ट्रॉफी का मैच खेला जाएगा। चार दिवसीय मैच के लिए यूपी और सौराष्ट्र की टीमों ने शुक्रवार को भामाशाह मैदान पर जमकर अभ्यास किया। खिलाड़ियों ने मौसम से तालमेल बिठाने का भी प्रयास किया।
विज्ञापन

यूपी सुबह 10 बजे हेड कोच विक्रम जीत मलिक के साथ मैदान पहुंची और दो घंटे सभी खिलाड़ियों ने अभ्यास किया। कप्तान आराध्य यादव, स्टार खिलाड़ी समीर रिजवी, रितुराज शर्मा, मानव सिंधु, आदर्श सिंह, काव्य तेवतिया, यशु वर्धन ने बल्लेबाजी का अभ्यास किया। शुभम मिश्रा, ऋषभ बंसल, प्रशांतवीर, कुणाल त्यागी, अजय कुमार आदि ने गेंदबाजी का अभ्यास किया। इस दौरान एमडीसीए सचिव सुरेंद्र चौहान, कोषाध्यक्ष राकेश गोयल, आयोजन सचिव सुभाष शर्मा, संजय रस्तोगी आदि भी मैदान में मौजूद रहे। मैच में फील्ड अंपायर के रूप में राजीव गोदरा, बीके रवि रहेंगे।
विज्ञापन


1:30 पर पहुंची सौराष्ट्र की टीम
सौराष्ट्र की टीम दोपहर 1:30 हेड कोच राकेश ध्रुव के साथ मैदान पर पहुंची। खिलाड़ियों ने बल्लेबाजी और गेंदबाजी का अभ्यास किया। टीम के कप्तान हेत्विक कोटक, अंश ने बल्लेबाजी की। समर ने गेंदबाजी और बल्लेबाजी में हाथ दिखाए। तेज गेंदबाज आदित्या जड़ेजा ने गेंदबाजी का अभ्यास किया। आदित्या और हेत्विक दोनों के पास रणजी ट्रॉफी मैचों का अनुभव है। टीम मैनेजर मोहम्मद शाहिद ने टीम के अभ्यास सत्र में पूरा सहयोग दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


क्वार्टर फाइनल में मिली हार का बदला लेने उतरेगी सौराष्ट्र की टीम
कर्नल सीके नायडू ट्रॉफी के पिछले सत्र में क्वार्टर फाइनल मैच में सौराष्ट्र की टीम को यूपी से हार मिली थी। इस साल टीम के सभी खिलाड़ी सकारात्मक खेल के साथ टूर्नामेंट का आगाज करना चाहेंगे। सौराष्ट्र टीम के कप्तान हेत्विक ने कहा कि सभी खिलाड़ी पॉजेटिव इंटेंट के साथ मैदान में उतरेंगे। अभी तक सभी खिलाड़ी पिछले टूर्नामेंट में अच्छा करते आए हैं और इस मैच में भी सभी से अच्छे प्रदर्शन की उम्मीद है।

टीम भी अच्छी है और मैदान भी अच्छा, खेल भी शानदार होगा
सौराष्ट्र के हेड कोच राकेश ध्रुव ने कहा कि उनकी टीम अच्छी तैयारी के साथ मेरठ पहुंची है। उन्होंने कहा कि यहां मैदान देखने में अच्छा लग रहा है। पिच भी अच्छी है। उम्मीद है कि लोगों को अच्छा क्रिकेट देखने का मौका मिलेगा।


जीत से करेंगे टूर्नामेंट की शुरूआत
उत्तर प्रदेश की टीम के कप्तान आराध्य यादव पिछले सत्र में भी टीम का हिस्सा थे। उन्होंने पिछले साल दो शतक और दो अर्द्धशतक के साथ लगभग 600 से अधिक रन बनाए थे। आराध्य ने यूपी लीग में लखनऊ की ओर से खेलते हुए भी अच्छा प्रदर्शन किया। उन्होंने कहा कि टीम संतुलित है। पिछले सत्र में फाइनल में कर्नाटक से हार मिली थी। इस बार टीम जीत के इरादे से मैदान में उतरेगी और सभी खिलाड़ी अपना बेस्ट देंगे।


बल्लेबाजी के लिए अच्छी है पिच
उत्तर प्रदेश की टीम के हेड कोच विक्रम जीत मलिक ने अभ्यास सत्र के बाद कहा कि भामाशाह मैदान की पिच बल्लेबाजी के लिए काफी अच्छी है। मौसम भी क्रिकेट के अनुकूल है। टीम में कई खिलाड़ी मेरठ से हैं जिन्हें घरेलू मैदान का लाभ मिलेगा। समीर रिजवी के पास अच्छा अनुभव है।



यह है उत्तर प्रदेश की टीम के सदस्य
आराध्य यादव, रितुराज शर्मा, समीर रिजवी, आदर्श सिंह, काव्य तेवतिया, मानव सिंधु, यशोवर्धन, शोएब, प्रशांतवीर, विजय यादव, शुभम मिश्रा, ऋषभ बंसल, कुणाल त्यागी, अजय कुमार, रोहित द्विवेदी, अब्दुल रहमान शामिल हैं।

सौराष्ट्र की टीम
हेत्विक, रक्षित, प्रशांम, दक्ष, भाग्यराज, स्मितराज, नील, धर्मारादित्य, आदित्यासिन्ह, तीरथराज, धरम, नाम्या, समर, रिजवान, चंद्रराज
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed