फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Hit and run new law: Wheels of roadways buses ran less for the second day, passengers worried

Hit and run new law: ट्रकों बसों का चक्का जाम, दूसरे दिन भी चरमराई व्यवस्था, दो चीनी मील नोकेन की स्थिति में

Tue, 02 Jan 2024 02:16 PM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ Published by: Dimple Sirohi Updated Tue, 02 Jan 2024 02:16 PM IST
सार

 चालकों की देशव्यापी हड़ताल के चलते यात्रियों को तो परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। साथ ही आपूर्ति न होने से परेशानी बढ़ने लगी है।बिजनौर में पर्याप्त गन्ना नहीं मिलने से दो चीनी मील नोकेन की स्थिति में पहुंच गई हैं।

विज्ञापन
Hit and run new law: Wheels of roadways buses ran less for the second day, passengers worried
बसों की हड़ताल - फोटो : Amar Ujala

विस्तार

देशव्यापी चालकों की हड़ताल के चलते दूसरे दिन मंगलवार को भी यातायात व्यवस्था चरमराई रही। बिजनौर में लंबे मार्गों पर रोडवेज बसों का संचालन काम रहा। यात्रियों की आवक भी कम रही। सरकार द्वारा बनाए गए नए मोटर कानून से नाराज बस चालकों की हड़ताल का असर जन मानस पर पूरी तरह पड़ने लगा है। हड़ताल की वजह से बेस भी काम चली और यात्री भी कम निकले।
विज्ञापन


जनपद की बिजनौर, नजीबाबाद, धामपुर, चांदपुर डिपो की बसें कुछ  संचालित हुई। क्योंकि नए मोटर कानून को लेकर चालकों में रोष है। अनुबंधित बसों के चालकों ने काम चलाई बसें। इसका अंदाजा इसी से लगाया जा सकता है कि डिपो पर कई रोडवेज बसें  खड़ी रहीं।
विज्ञापन


अनुबंधित बसे  कम चलने से लोकल के यात्रियों को भी परेशानी का सामना करना पड़ा। कुछ बसें मेरठ, कुछ दिल्ली  गई। लेकिन इन बसों में यात्रियों की संख्या  कम रही। परंतु बस यात्रियों को लेकर अपने गंतव्य पर गई। रोडवेज बसों का संचालन कम  होने से परिवहन विभाग को भी राजस्व की हानि हो रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

मुरादाबाद से स्योहरा  आए यात्री प्रवीण ने बताया कि काफी देर बाद उन्हें बस मिली और बस में यात्रियों की संख्या कम थी और रास्ते में भी बसों का संचालन कम दिखाई दिया । दिल्ली जाने वाले सुमित कुमार ने बताया कि हड़ताल के चलते उन्होंने अपना दिल्ली जाने का कार्यक्रम ही रद्द कर दिया है।

दो चीनी मिला नोकेन बाकी ने घटाई पेराई क्षमता
चालकों की हड़ताल के चलते जनपद में संचालित 10 चीनी मिलों में से दो चीनी मील नोकेन हो गई हैं, लेकिन बाकी चीनी मील नोकेन की स्थिति से जुझते हुए अपनी पराई क्षमता कम करके संचालन कर रही हैं। बूंदकी की और विलाई चीनी मिल नोकेन हो गई।

चीनी मिल अधिकारियों का कहना है कि रात में और कल दिन में आपूर्ति कम होने से उन्होंने अपनी करीब 40 प्रतिशत पेराई क्षमता काम कर दी है। चांदपुर समेत कई क्षेत्रों में ट्रक चालक गन्ना की ढुलाई कर रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed