{"_id":"5ddd8f838ebc3e54753691f9","slug":"historyseater-arrested-in-encounter-city-news-mrt45568996","type":"story","status":"publish","title_hn":"हत्यारोपी हिस्ट्रीशीटर देवर मुठभेड़ में घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हत्यारोपी हिस्ट्रीशीटर देवर मुठभेड़ में घायल
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मेरठ।
मुबारिकपुर गांव में रविवार को महिला की एलानिया हत्या करने वाले हिस्ट्रीशीटर देवर देवेंद्र गुर्जर को पुलिस ने मुठभेड़ में धर दबोचा। मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने गांव के जंगल में उसकी घेराबंदी की। दोनों ओर से हुई फायरिंग में हिस्ट्रीशीटर के दोनों पैरों में गोली लगी। पुलिस ने उसे मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया।
भावनपुर थाना क्षेत्र के गांव मुबारिकपुर निवासी पूर्व प्रधान बिजेंद्र सिंह की पत्नी अमीषा उर्फ सीमा (35) की घर में ही देवर देवेंद्र ने गोली मारकर हत्या कर दी थी। देवेंद्र गुर्जर भावनपुर थाने का हिस्ट्रीशीटर है। उस पर लूट, हत्या और डकैती समेत 22 मुकदमे दर्ज हैं। बिजेंद्र ने छोटे भाई देवेंद्र के खिलाफ हत्या का केस दर्ज कराया था। पुलिस ने हिस्ट्रीशीटर पर पांच हजार रुपये इनाम घोषित किया था।
सोमवार रात दो बजे मुखबिर ने पुलिस को सूचना दी कि हिस्ट्रीशीटर देवेंद्र गांव के पास बने आश्रम की ओर आ रहा है। सीओ सदर देहात अखिलेश भदौरिया और एसओ भावनपुर संजय कुमार ने हत्यारोपी की घेराबंदी का प्रयास किया। पुलिस को देखते ही हत्यारोपी देवेंद्र ने पुलिस पर गोली चला दी। जवाबी फायरिंग में देवेंद्र के एक पैर में गोली लगी। उसके बाद भी देवेंद्र ने भागने का प्रयास किया तो पुलिस की एक गोली उसके दूसरे पैर में भी जा लगी। मुठभेड़ की सूचना पर एसपी देहात अविनाश पांडेय मौके पर पहुंचे। एसपी देहात ने बताया कि आरोपी के पास से महिला की हत्या में प्रयुक्त एक तमंचा, दो कारतूस व एक खोखा बरामद हुआ। पुलिस ने बताया कि मंगलवार शाम को कोर्ट में पेश करने के बाद आरोपी को जेल भेजा जाएगा।
विज्ञापन
दो दिन से नहीं खाया था खाना
सीओ अखिलेश भदौरिया ने देवेंद्र से अस्पताल में पूछताछ की। उसने बताया कि दो दिन से खाने के लिए रोटी तक नहीं मिली। वह भूख से बेहाल था। हत्या के बाद से ईख के खेत में छिपा था। रात में भागने की फिराक में था तभी पुलिस ने घेर लिया। यदि वह भूखा नहीं होता तो पैदल ही भाग जाता।
हो चुकी है बदनामी
एसपी देहात अविनाश पांडेय ने बताया कि पूछताछ में आरोपी देवेंद्र ने बताया कि भाभी अमीषा दूसरी जाति के घर खाना बनाने गई थी। इस पर बदनामी हुई। समझाने पर लड़ने लगी। इसके बाद तमंचे से गोली मारकर उसकी हत्या कर दी। देवेंद्र पर दिल्ली, किला परीक्षितगढ़ व मवाना, खतौली, भावनपुर थाने में 23 मामले दर्ज हैं।