{"_id":"5f82191e8ebc3e5bc527d7d7","slug":"history-sheeter-rahul-kala-has-no-clue-meerut-news-mrt505529074","type":"story","status":"publish","title_hn":"हिस्ट्रीशीटर राहुल काला का नहीं लगा सुराग, जांच के लिए भेजे फॉरेंसिक लैब चेसिस नंबर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हिस्ट्रीशीटर राहुल काला का नहीं लगा सुराग, जांच के लिए भेजे फॉरेंसिक लैब चेसिस नंबर
विज्ञापन
हिस्ट्रीशीटर राहुल काला का नहीं लगा सुराग
मेरठ। हिस्ट्रीशीटर राहुल काला को पुलिस ने ढूंढना भी मुनासिब नहीं समझा है। फौरी तौर पर पुलिस ने कार्रवाई की। राहुल काला के गोदाम से मिले संदिग्ध चेसिस नंबर जांच के लिए फोरेंसिक लैब भेजने का पुलिस दावा कर रही है।
दिल्ली के गोकुलपुरी थाने की पुलिस ने शुक्रवार को सोतीगंज में राहुल काला के गोदाम पर छापा मारा था। सूचना लीक होने के चलते राहुल काला भाग गया था। पुलिस ने काला का गोदाम सील किया है। शनिवार को सदर बाजार पुलिस ने राहुल काला के गोदाम से मिले चेसिस नंबर जांच के लिए फोरेंसिक लैब भेजे हैं।
वहीं, पुलिस ने शातिर राहुल काला को तलाशने का कोई भी प्रयास नहीं किया। राहुल काला की दोस्ती पुलिस वालों से है, यह सब लोग जानते हैं। शायद यही वजह रही कि दिल्ली पुलिस की छापेमारी से पहले काला को जान बूझकर यहां से भगाया गया। पुलिस राहुल काला को गिरफ्तार नहीं करना चाहती। इसे लेकर सोतीगंज के लोगों में अलग-अलग चर्चाएं भी हैं।
विज्ञापन
चोरी की बाइक काटता है काला
दिल्ली-एनसीआर, हरियाणा और पंजाब समेत कई राज्यों में बाइक की चोरी होती है। जो कि सोतीगंज में राहुल काला के पास आती हैं। बताया गया है कि यूपी में चोरी की बाइक खरीदने वाला राहुल काला ही बड़ा सौदागर है। काला की वाहन चोरों के साथ जबरदस्त दोस्ती है। काला ने कई अलग-अलग गैंग बनाए हुए हैं। एक गैंग बाइक को चोरी करने वाला, दूसरा सोतीगंज तक चोरी की बाइक को पहुंचाने वाला और तीसरा काटी गई बाइक को सोतीगंज बाजार तक पहुंचाने वाला गैंग है।