फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   History-sheeter Dinu denies any connection with the family

Meerut News: हिस्ट्रीशीटर दीनू का परिवार से संबंध होने से इन्कार

Wed, 12 Nov 2025 10:37 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 12 Nov 2025 10:37 PM IST
विज्ञापन
History-sheeter Dinu denies any connection with the family
सरूरपुर (मेरठ)। थाना क्षेत्र के कस्बा खिवाई में मुठभेड़ में मारे गए हिस्ट्रीशीटर एवं 50 हजार के इनामी बदमाश दीनू का परिवार से पिछले पांच साल से संपर्क होने से इन्कार किया है। फजरू ने कहा कि उनका अपने भाई दीनू से पिछले पांच साल से कोई संबंध नहीं था। दीनू लंबे समय से घर और परिवार से अलग रह रहा था तथा उनके संपर्क में भी नहीं था। फजरू ने साफ कहा कि उन्हें दीनू की किसी भी आपराधिक गतिविधि की जानकारी नहीं थी और न ही वह पुलिस कार्रवाई में किसी तरह की दखल चाहते हैं। उसका परिवार किसी विवाद में नहीं पड़ना चाहता। जिसने गलती की प्रशासन ने उसकी गलती की सजा उसे दे दी है। बता दें कि सोमवार की रात मुरादाबाद व मेरठ पुलिस की आरोपी दीनू से मुठभेड़ हो गई थी। दीनू मुठभेड़ में मारा गया था। मंगलवार को उसके पैतृक गांव में परिजनों ने उसके शव को सुपुर्द-ए-खाक कर दिया था। बुधवार को फजरू ने दीनू से पांच साल से संपर्क नहीं होने की बात से इन्कार किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed