{"_id":"6556754912908495250ef87a","slug":"history-sheeter-beaten-to-death-with-a-brick-near-his-house-meerut-news-c-72-1-mrt1062-8438-2023-11-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Meerut News: घर के पास हिस्ट्रीशीटर की ईंट से पीट-पीटकर हत्या","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Meerut News: घर के पास हिस्ट्रीशीटर की ईंट से पीट-पीटकर हत्या
विज्ञापन
मेरठ। कंकरखेड़ा थाने के हिस्ट्रीशीटर राहुल पुत्र कुंवरपाल की ईंट से पीट-पीटकर हत्या कर दी गई और शव घर से कुछ दूर गली में नाले में फेंक दिया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया और मौके से एक ईंट भी बरामद की है। पुलिस इस हत्या को सम्पत्ति विवाद से जोड़कर देख रही है। घर के सभी सदस्य फरार बताए जा रहे हैं।
पुलिस के मुताबिक सरधना रोड गली नंबर दो ओम नगर निवासी राहुल (30) के खिलाफ कंकरखेड़ा थाने में चोरी के पांच, जानलेवा हमले समेत 7 मुकदमे दर्ज हैं। वह नशे का आदी था और उसने कुछ समय पहले अपने हिस्से में आई सारी जमीन बेच दी। उसका भाई से मकान को लेकर विवाद चल रहा था। रात को राहुल का शव उसके घर के पास खून से लथपथ पड़ा मिला। सूचना पर कंकरखेेड़ा पुलिस मौके पर पहुंची। फोरेंसिक टीम ने भी जांच पड़ताल की और मौके पर मिली खून से सनी ईंट को सील कर दिया। एसएसआई कृष्णपाल सिंह का कहना है कि सर्विलांस और सीडीआर के माध्यम से मामले की जांच की जा रही है। सीओ अभिषेक पटेल ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। घर के सभी सदस्य फरार हैं।
एसपी सिटी पीयूष सिंह ने बताया कि कंकरखेड़ा पुलिस को जांच पड़ताल के निर्देश दिए हैं। सीसीटीवी फुटेज और फोरेंसिक टीम की रिपोर्ट के आधार पर आरोपियों का पता लगाया जा रहा है। मृतक का उसके भाई से विवाद सामने आया है। इस एंगल पर भी जांच की जा रही है। राहुल पर सात मुकदमे भी दर्ज हैं।