{"_id":"6987ac9e319603d1e505219a","slug":"history-sheeter-asad-was-planning-to-kill-aslam-for-two-days-meerut-news-c-72-1-mct1011-148467-2026-02-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Meerut News: दो दिन से असलम की हत्या की फिराक में था हिस्ट्रीशीटर असद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Meerut News: दो दिन से असलम की हत्या की फिराक में था हिस्ट्रीशीटर असद
विज्ञापन
नौचंदी थाना क्षेत्र के जैदीफार्म गली नंबर एक गोलीबारी की वारदात में हुई हत्या के बाद मृतक असलम
मेरठ। नौचंदी थाने से 50 मीटर दूरी पर शुक्रवार शाम हिस्ट्रीशीटर असद व उसके साले आहद और उनके दो साथियों ने स्क्रैप कारोबारी असलम की ताबड़ताेड़ गोलियां चलाकर हत्या की थी। वारदात कर दो स्कूटी पर सवार होकर भागते हुए आरोपियों के फुटेज सामने आ गए हैं। पुलिस का कहना है कि आरोपी असद अपने भाई अरशद की हत्या का बदला लेना चाहता था। दो दिन पहले असलम के जयपुर से आने के बाद असद भी दिल्ली से मेरठ आ गया। इसके बाद से ही वह असलम की हत्या की फिराक में था। आरोपी वारदात के बाद गलियों के रास्ते हापुड़ रोड से होकर भाग गए।
जैदी फार्म निवासी स्क्रैप कारोबारी इमरान चार बेटे शाहनवाज, असलम, दाउद व बिलाल थे। असलम की शुक्रवार शाम हमलावरों ने गोली मारकर हत्या कर दी थी और उसके साथी शोएब को घायल कर दिया था। असद ने शोएब को लात भी मारी। असलम की शादी फतेहउल्लापुर रोड निवासी रहमत से हुई थी। शादी के बाद दोनों के दो बेटी हुईं। बड़ी बेटी छह वर्ष की इशाद व छोटी पांच वर्ष सिबरा है। असलम अरशद की हत्या के मामले में तीन महीने पूर्व ही जेल से जमानत पर आया था। इसके बाद वह जयपुर में रहकर स्क्रैप का काम कर रहा था। दो दिन पहले ही असलम वापस मेरठ आया था। शुक्रवार को असलम अपने दोस्त शोएब के साथ हत्या के मामले में जेल में बंद भाई बिलाल से मिलने के लिए गया था। दोनों बिलाल से मिलने के बाद वापस जैदी फार्म पहुंचे। इसी बीच स्कूटी सवार असद व आहद ने अपने साथियों के साथ मिलकर असलम व शोएब का घेर लिया।
ताबड़तोड़ चलाईं 20 गोलियां
आरोपियों ने ताबड़तोड़ 20 राउंड फायरिंग की थी। असलम को पांच गोली लगी थी। दो गोली सिर, एक छाती व दो गोली कमर पर लगी थी। दिल्ली ले जाते समय असलम की मौत हो गई थी। शोएब कंधे में गोली लगने से घायल हो गया था।
विज्ञापन
हिस्ट्रीशीटर दिल्ली में कर रहा था फेरी का काम
हिस्ट्रीशीटर असद दिल्ली में फेरी लगाकर कपड़े बेचता था। मेरठ आने के बाद वह अपने साथियों के साथ जेल से लौटते समय असलम व शोएब के पीछे लग गया था। आरोपियों को रास्ते में हत्या का मौका नहीं मिल पाया था। इसके चलते आरोपियों ने असलम व शोएब को उनके घर के पास घेरकर उसकी हत्या कर दी।
बेटियों के सिर से उठा पिता का साया
शनिवार को असलम का शव घर पहुंचा। असलम के शव को देखकर पत्नी व परिजनों का रोकर बुरा हाल हो गया। बेटियों के सिर से पिता का साया उठ गया। बेटियों को पता भी नहीं की उनके पिता के साथ क्या हुआ है। दोनों बेटियां पिता को उठने के लिए बोलती रही। बेटियों की बातें सुनकर हर किसी की आंखें नम हो गई। पति का शव देखकर पत्नी का रोकर बुरा हाल हो गया।
आरोपियों ने दहशत फैलाने के लिए की हवाई फायरिंग
हिस्ट्रीशीटर असद व उसके साथियों ने असलम की हत्या करने के बाद स्कूटी से भागने लगे। असद ने दहशत फैलाने के लिए कई राउंड हवाई फायरिंग की। डर के कारण लोग घरों में कैद हो गए। लगभग एक घंटे बाद कॉलोनी के लोग घरों से बाहर निकले। पुलिस असद व आहद समेत सभी आरोपियों के घर दबिश दे रही है। मगर सभी आरोपी घर पर ताला लगाकर भाग गए है। एसओजी समेत पुलिस की तीन टीम आरोपियों की तलाश कर रही है। पुलिस ने दिल्ली व आसपास के जिलों मेें आरोपियों की तलाश में कई जगह छापा मारा।