फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   History of Jain community is linked to great emperors: Suresh Jain

महान सम्राटों से जुड़ा है जैन समाज का इतिहास : सुरेश जैन

Sat, 09 May 2026 08:04 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 09 May 2026 08:04 PM IST
विज्ञापन
History of Jain community is linked to great emperors: Suresh Jain
- आचार्य सौरभ सागर के सानिध्य में हुआ जैन सम्राट सम्मेलन
विज्ञापन

माई सिटी रिपोर्टर
मेरठ। भारतीय जैन मिलन क्षेत्र संख्या-5 की ओर से शनिवार को जैन सम्राट सम्मेलन का आयोजन आचार्य सौरभ सागर महाराज के सानिध्य में संपन्न हुआ। यह कार्यक्रम शारदा रोड स्थित महावीर जयंती भवन में संपन्न हुआ। इसमें मुख्य अतिथि भारतीय जैन मिलन के राष्ट्रीय अध्यक्ष वीर सुरेश जैन ऋतुराज रहे।
ऋतुराज ने कहा कि जैन समाज का इतिहास महान सम्राटों और वीरों से जुड़ा रहा है। उन्होंने सम्राट चंद्रगुप्त, महाराजा संप्रति, राजा कुमारपाल जैसे जैन शासकों का उल्लेख करते हुए कहा कि इन महान विभूतियों ने न केवल जैन समाज बल्कि पूरे भारतवर्ष का गौरव बढ़ाया। उन्होंने कहा कि अनेक जैन स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों ने भी देश की आजादी में महत्वपूर्ण योगदान दिया।
विज्ञापन

आचार्य सौरभ सागर ने कहा कि जैन समाज हर क्षेत्र में अग्रणी रहा है लेकिन आज समाज अपने गौरवशाली इतिहास और विरासत को भूलता जा रहा है। वर्तमान में एकता के अभाव के कारण संसद और विधानसभाओं में जैन समाज की भागीदारी नगण्य रह गई है। उन्होंने कहा कि भारत में जहां भी पुरातात्विक खोदाई होती है, वहां जैन प्रतिमाएं प्राप्त होती हैं। यह जैन धर्म के वैभव का प्रमाण हैं। उन्होंने समाज से एकजुट होकर अपनी संस्कृति और विरासत को संरक्षित रखने का आह्वान किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

कार्यक्रम का संचालन क्षेत्रीय अध्यक्ष वीर प्रदीप कुमार जैन एडवोकेट ने किया। क्षेत्रीय मंत्री वीरा राखी जैन ने क्षेत्रीय गतिविधियों की जानकारी दी। मुख्य संयोजक वीर अनिल जैन बर्फखाने वालों ने भी अपने विचार व्यक्त किए। कार्यक्रम में महावीर जयंती भवन के श्री विनोद जैन, संजय जैन धम्मो, अनिल जैन शहर के लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed