ऐतिहासिक नौचंदी मेले का शनिवार को सांस्कृतिक कार्यक्रमों के साथ आगाज हो गया। मंडलायुक्त, जिलाधिकारी और जिला पंचायत ने परंपरागत तरीके से मेले का उद्घाटन किया। पंजाबी गायकों और कलाकारों ने सांस्कृतिक कार्यक्रमों से समां बांध दिया।
2 of 8
नौचंदी मेले में प्रस्तुति देते गायक गौरव नागपाल व सिंगर तमन्ना
- फोटो : अमर उजाला
सांप्रदायिक सौहार्द को समर्पित मेला नौचंदी 347 सालों से आयोजित होता आ रहा है। परंपरा के अनुसार मेले का शुभारंभ होली के बाद पड़ने वाले दूसरे रविवार से होता था। इसी परंपरा का निर्वहन करते हुए मेले का उद्घाटन अभी भी इसी दिन होता आ रहा है। जबकि कई अन्य कारणों से पिछले लगभग दो दशक से मेला उद्घाटन के करीब 15 दिन बाद शुरू होता रहा है।
3 of 8
नौचंदी मेले का उद्घाटन करते डीएम अनिल ढींगरा व अनीता सी मेश्राम
- फोटो : अमर उजाला
इस बार लोकसभा की चुनाव आचार संहिता के कारण मेला तैयारी और व्यवस्था के ठेके न छूटने से मेला करीब डेढ़ माह देरी से शुरू हो रहा है। हालांकि परंपरा के अनुसार मेले का औपचारिक उद्घाटन मंडलायुक्त और जिलाधिकारी ने 31 मार्च को कर दिया था।
4 of 8
नौचंदी मेले का उद्घाटन करते डीएम अनिल ढींगरा व अनीता सी मेश्राम
- फोटो : अमर उजाला
शनिवार को मेले के मुख्य द्वार के पास बनाये गये विशाल मंच से मंडलायुक्त अनीता सी मेश्राम, जिलाधिकारी अनिल ढींगरा, जिला पंचायत अध्यक्ष कुलविंदर सिंह, मेला आयोजन समिति के सदस्य मुखिया गुर्जर, ममता रत्नम, जिला पंचायत सदस्य मुकेश चरला आदि ने हवा में गुब्बारे और कबूतर उड़ाते हुए मेले का आगाज किया। इसके बाद सभी ने नवचंडी मंदिर में जाकर पूजा अर्चना करने के साथ बाले मियां की मजार पर चादर चढ़ाई।
5 of 8
नौचंदी मेले में कलाकार
- फोटो : अमर उजाला
सांस्कृतिक कार्यक्रमों ने बांधा समां
मेला उद्घाटन समारोह में स्वरूप फाउंडेशन द्वारा आयोजित सांस्कृतिक कार्यक्रम में पंजाबी गायब रणबीर और शिवजोत के साथ ही एक्ट्रेस टिया ठाकुर और तमन्ना सोढी व एक्टर और सिंगर गौरव नागपाल ने गीत और नृत्य की प्रस्तुति देकर शमा बांध दिया। मेला परिसर में मौजूद युवक ढोल की थाप पर कलाकारों के साथ जमकर झूमे।