फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   hinsa ka khouf , staff raha chutti par

हिंसा का खौफ, स्टॉफ रहा छुट्टी पर  

Wed, 04 Apr 2018 01:20 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो Updated Wed, 04 Apr 2018 01:20 AM IST
विज्ञापन
hinsa ka khouf , staff raha chutti par
फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
एससी-एसटी एक्ट में बदलाव के विरोध में सोमवार को हुई भारी हिंसा का खौफ रोडवेज स्टाफ में मंगलवार को भी रहा। बवाल की चपेट में आई बसों के स्टाफ के अलावा अन्य 20 फीसदी स्टाफ ड्यूटी से नदारद रहा। वहीं 57 बसों के डैमेज होने से रोडवेज का बस बेड़ा कम हो गया। इसके चलते रूटों पर बसों की कमी से यात्रियों को परेशानियों का सामना करना पड़ा।
विज्ञापन

सोमवार को हुए बवाल में उपद्रवियों ने मेरठ रोडवेज रीजन की 55 बसों में तोड़फोड़ की थी और दो बसों को जला दिया था। इसके अलावा जानी क्षेत्र के पांचली खुर्द में नोएडा डिपो की भी दो बसों को जलाया गया था। उपद्रवियों ने बस स्टाफ की भी जमकर पिटाई की थी। खौफ के चलते दर्जनों बसों के चालक व परिचालक बसों को सड़कों पर ही छोड़कर भाग गए थे। मंगलवार को घायल स्टाफ तो ड्यूटी पर नहीं पहुंचा, वहीं बाकी स्टाफ में भी करीब 20 फीसदी कमी आई। स्टाफ की कमी के चलते शत-प्रतिशत बसों को आन रोड नहीं किया जा सका। बस अड्डे से लेकर वर्कशाप तक बसें खड़ी रही।
विज्ञापन


रूट पर बसों का इंतजार करते रहे यात्री 
57 बसों के कम होने से रोडवेज को जहां भारी नुकसान हुआ है। वहीं रूट की बसें कम होने से यात्रियों को भी परेशानी उठानी पड़ी है। मंगलवार को बसों के इंतजार में यात्री रूटों पर खड़े रहे। सबसे ज्यादा परेशानी बागपत, बड़ौत, शामली, मुजफ्फरनगर, दिल्ली और हापुड़ आदि रूटों पर हुई। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed