फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Hindu Raksha Dal protests at SP office demanding case against MP Iqra Hasan over alleged controversial remarks

UP: हिंदू रक्षा दल का एसपी कार्यालय पर प्रदर्शन, सांसद इकरा हसन के खिलाफ मुकदमा दर्ज करने की मांग

Sat, 11 Oct 2025 05:15 PM IST
डिंपल सिरोही न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शामली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शामली Published by: डिंपल सिरोही Updated Sat, 11 Oct 2025 05:15 PM IST
सार

शामली में हिंदू रक्षा दल के कार्यकर्ताओं ने सांसद इकरा हसन के कथित विवादित बयान को लेकर एसपी कार्यालय पर प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारियों ने सांसद पर संवैधानिक मर्यादा के उल्लंघन का आरोप लगाते हुए मुकदमा दर्ज करने की मांग की।

विज्ञापन
Hindu Raksha Dal protests at SP office demanding case against MP Iqra Hasan over alleged controversial remarks
हिंदू संगठन कार्यकर्ता - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

शामली के कैराना क्षेत्र से सांसद इकरा हसन के कथित विवादित बयान को लेकर शनिवार को हिंदू रक्षा दल के कार्यकर्ताओं ने एसपी कार्यालय पर प्रदर्शन किया। संगठन के पदाधिकारियों ने सांसद पर देश विरोधी और भड़काऊ बयान देने का आरोप लगाते हुए कड़ी कार्रवाई की मांग की।
विज्ञापन

 

हिंदू रक्षा दल के प्रदेश अध्यक्ष अमित प्रजापति कार्यकर्ताओं के साथ एसपी कार्यालय पहुंचे। इस दौरान नारेबाजी करते हुए उन्होंने प्रदर्शन किया और एसपी को ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन में कहा गया कि नौ अक्तूबर को सांसद इकरा हसन ने अपने बयान में संवैधानिक मर्यादा का उल्लंघन किया है। ऐसे बयानों से सामाजिक सौहार्द बिगड़ने और सांप्रदायिक तनाव जैसी स्थिति उत्पन्न होने की संभावना होती है।

विज्ञापन

 

अमित प्रजापति ने कहा कि संवैधानिक पद पर बैठे व्यक्ति से ऐसी भाषा की अपेक्षा नहीं की जा सकती, जो राष्ट्रविरोधी गतिविधियों को बढ़ावा दे। उन्होंने सांसद के खिलाफ वैधानिक कार्रवाई करते हुए मुकदमा दर्ज करने की मांग की।

 

इधर, सुरक्षा की दृष्टि से शामली पुलिस ने कई हिंदूवादी नेताओं को एहतियातन घरों में नजरबंद रखा। पुलिस प्रशासन ने जिले में शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए अतिरिक्त फोर्स भी तैनात की।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed