फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Hindu organizations did not allow Dilwale in Meerut

दिलवाले शाहरुख पर कहां भारी पड़े हिंदू संगठन

Sat, 26 Dec 2015 01:15 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, मेरठ
ब्यूरो/अमर उजाला, मेरठ Updated Sat, 26 Dec 2015 01:15 AM IST
विज्ञापन
Hindu organizations did not allow Dilwale in Meerut
अभिनेता शाहरुख खान की फिल्म दिलवाले के विरोध में भाजपा युवा मोर्चा और बजरंग दल कार्यकर्ताओं ने नगर के सिनेमाहॉल पर हंगामा किया। सिनेमा हॉल संचालक और पुलिस ने प्रदर्शनकारियों को समझाने की कोशिश की, लेकिन वे नहीं माने। शो बंद कराने के बाद ही वे वापस लौटे।
विज्ञापन


शुक्रवार को भाजपा युवा मोर्चा जिला संयोजक निपुण चौहान के नेतृत्व में युवा मोर्चा और बजरंग दल के कार्यकर्ता नगर के सिनेमाघर पहुंचे। उन्होंने असहिष्णुता पर दिए गए शाहरुख खान के बयान का विरोध किया और दिलवाले का शो बंद कराने की मांग की। हंगामा होने पर सिनेमा हॉल संचालक कपिल शर्मा बाहर आए और प्रदर्शनकारियों को समझाने की कोशिश की, लेकिन वे नहीं माने।
विज्ञापन


सूचना पर एसओ, सीओ मवाना डीपी सिंह मय फोर्स के मौके पर पहुंचे और मामला शांत कराने की कोशिश की। कपिल शर्मा ने कहा कि बीच में शो बंद कराना संभव नहीं है, आगे के शो नहीं चलाएंगे। इस आश्वासन के बाद हिंदू संगठनों के लोग लौटे।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed