{"_id":"686b7c7a28ff63add902ecc8","slug":"hindu-organizations-create-ruckus-over-meat-being-transported-in-open-in-a-pickup-in-shamli-2025-07-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"UP: पिकअप में खुले में लाए जा रहे मांस को लेकर हिंदू संगठनों का हंगामा, डॉक्टर ने लिया नमूना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
UP: पिकअप में खुले में लाए जा रहे मांस को लेकर हिंदू संगठनों का हंगामा, डॉक्टर ने लिया नमूना
Mon, 07 Jul 2025 01:21 PM IST
शाहरुख खान
अमर उजाला नेटवर्क, शामली
अमर उजाला नेटवर्क, शामली
Published by: शाहरुख खान
Updated Mon, 07 Jul 2025 01:21 PM IST
विज्ञापन
इसी पिकअप में ले जाया जा रहा था मांस
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
शामली शहर कोतवाली इलाके में कैराना रोड कांवड़ मार्ग पर पिकअप में खुले में लाए जा रहे मांस की सूचना पर हिंदू संगठनों ने हंगामा किया। पिकअप को छोड़कर चालक मौके से भाग गया। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर मामला शांत कराया और पशु चिकित्सक को बुलाकर नमूना लिया।
मांस को कैराना फैक्टरी से शामली लाया जा रहा था। सोमवार सुबह करीब 10 बजे कैराना से शामली की तरफ पिकअप में मांस लाया जा रहा था। कांवड़ मार्ग पर मांस लाने की सूचना पर बजरंग दल के कार्यकर्ता मौके पर पहुंच गए।
कार्यकर्ताओं को देखकर चालक मांस से लदी पिकअप को छोड़कर मौके से भाग गया। सूचना पर कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर कार्यकर्ताओं को समझाकर शांत किया।
विज्ञापन
कार्यकर्ताओं की मांग पर पुलिस ने पशु चिकित्सक को बुलाया। पशु चिकित्सक ने मांस का नमूना लिया। पुलिस की जांच में पता चला कि मांस को कैराना स्थित मीट फैक्टरी से लाया जा रहा था, जो शामली में सप्लाई किया जाना था। मांस संबंधी कागज सही पाए जाने पर उसे छोड़ दिया।