{"_id":"5f5dabff50196f5902280ebc","slug":"hindihainhum-amar-ujala-webinar-how-to-get-employment-in-hindi-ask-nishant-jain-with-amar-ujala-today","type":"story","status":"publish","title_hn":"#हिंदीहैंहम: अमर उजाला संग आज निशांत जैन से पूछिए सवाल, कैसे पाएं हिंदी में रोजगार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
#हिंदीहैंहम: अमर उजाला संग आज निशांत जैन से पूछिए सवाल, कैसे पाएं हिंदी में रोजगार
Sun, 13 Sep 2020 10:49 AM IST
Dimple Sirohi
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
Published by: Dimple Sirohi
Updated Sun, 13 Sep 2020 10:49 AM IST
विज्ञापन
निशांत जैन
- फोटो : amar ujala
अमर उजाला 'हिंदी हैं हम' अभियान के तहत रविवार दोपहर 2 बजे हिंदी में रोजगार और चुनौतियां विषय पर संवाद का मेरठ में ऑनलाइन आयोजन होगा। इस ऑनलाइन संवाद में 2015 बैच के आईएएस अधिकारी और लेखक निशांत जैन युवाओं के सवालों के जवाब देंगे। आयोजन का सजीव प्रसारण अमर उजाला मेरठ के फेसबुक पेज पर होगा।
विज्ञापन
मेरठ में जन्मे निशांत जैन सिविल सेवा परीक्षा में 13वीं रैंक पाकर हिंदी/भारतीय भाषा मीडियम के टॉपर बने। निशांत हिन्दी साहित्य में नेट जेआरएफ उत्तीर्ण हैं। वर्तमान में राजस्थान सरकार के वित्त विभाग में संयुक्त सचिव हैं।
विज्ञापन
अमर उजाला मेरठ के फेसबुक पेज से जुड़कर आप घर बैठे ही निशांत जैन से सवाल पूछ सकते हैं। हिंदी के जरिये कैसे अपना कॅरियर बनाएं इसकी जानकारी ले सकते हैं। प्रशासनिक परीक्षा में हिंदी के जरिये कैसे हों सफल इसकी जानकारी ले सकते हैं।
विज्ञापन
नोट- इन खबरों के बारे आपकी क्या राय हैं। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।
शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें
https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/