{"_id":"66a0a35e03adb83356098ff4","slug":"highway-one-way-now-plan-implemented-from-muzaffarnagar-to-modipuram-entire-highway-will-be-one-way-from-27t-2024-07-24","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Highway One Way Now: मुजफ्फरनगर से मोदीपुरम तक प्लान लागू, 27 से पूरा हाईवे होगा वनवे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Highway One Way Now: मुजफ्फरनगर से मोदीपुरम तक प्लान लागू, 27 से पूरा हाईवे होगा वनवे
Wed, 24 Jul 2024 12:17 PM IST
Dimple Sirohi
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
Published by: Dimple Sirohi
Updated Wed, 24 Jul 2024 12:17 PM IST
सार
नेशनल हाईवे-58 पर कांवड़ियों की संख्या बढ़ने के चलते मंगलवार को मुजफ्फरनगर बाॅर्डर पर दादरी से मोदीपुरम तक हाईवे को वनवे कर दिया गया है।
विज्ञापन
हाईवे हुआ वनवे
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
नेशनल हाईवे-58 पर कांवड़ियों की संख्या बढ़ने के चलते मंगलवार को मुजफ्फरनगर बाॅर्डर पर दादरी से मोदीपुरम तक हाईवे को वनवे कर दिया गया है। डीएम दीपक मीणा और एसएसपी डॉ. विपिन ताडा ने मंगलवार को निरीक्षण करने के बाद यह निर्णय लिया।
विज्ञापन
रात से प्लान लागू हो गया है। इस रूट तक अब एक साइड में वाहन और एक साइड में कांवड़िए चलेंगे। संख्या ज्यादा बढ़ने पर पूरे हाईवे को वनवे कर दिया जाएगा। सोमवार रात से हाईवे पर एक साइड की सड़क को बैरिकेडिंग लगाकर दो हिस्सों में बांट दिया गया था।
विज्ञापन
मंगलवार को उत्तराखंड से कांवड़ियों की बढ़ती संख्या को देखते हुए मुजफ्फरनगर की सीमा से मोदीपुरम हाईवे पर यातायात को वन-वे करने का निर्णय लिया गया। एसएसपी विपिन ताडा ने बताया कि शहर में अभी कांवड़ियों की संख्या ज्यादा नहीं है, ऐसे में यहां पर ट्रैफिक चलता रहेगा।
संख्या बढ़ने के बाद डायवर्जन को लेकर निर्णय लिया जाएगा। एसएसपी ने बताया कि मंगलवार को भी जिले की सीमा से 20 हजार कांवड़िये गुजरे हैं। ये सभी हरियाणा-राजस्थान के रहने वाले हैं। वहीं, पंचक लगने के कारण मंगलवार को हरिद्वार से कम कांवड़ियों ने जल उठाया, ऐसे में माना जा रहा है कि 27 जुलाई तक पंचक है, तब तक कम कांविड़ये जल उठाएंगे।
संख्या बढ़ने के बाद डायवर्जन को लेकर निर्णय लिया जाएगा। एसएसपी ने बताया कि मंगलवार को भी जिले की सीमा से 20 हजार कांवड़िये गुजरे हैं। ये सभी हरियाणा-राजस्थान के रहने वाले हैं। वहीं, पंचक लगने के कारण मंगलवार को हरिद्वार से कम कांवड़ियों ने जल उठाया, ऐसे में माना जा रहा है कि 27 जुलाई तक पंचक है, तब तक कम कांविड़ये जल उठाएंगे।