{"_id":"6a2c292d2a0cf569e10dcdba","slug":"highlighted-the-governments-achievements-during-public-outreach-after-performing-jalabhishek-meerut-news-c-44-1-smrt1055-112664-2026-06-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Meerut News: जलाभिषेक कर जनसंपर्क में गिनाईं सरकार की उपलब्धियां","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Meerut News: जलाभिषेक कर जनसंपर्क में गिनाईं सरकार की उपलब्धियां
विज्ञापन
रोहटा। राज्य महिला आयोग की सदस्य डॉ. मीनाक्षी भराला ने शुक्रवार को लाहौरगढ़ और किनौनी गांव में
रोहटा। उत्तर प्रदेश महिला आयोग की सदस्य डॉ. मीनाक्षी भराला ने शुक्रवार को लाहौरगढ़ और किनौनी गांव में जनसंपर्क अभियान चलाकर ग्रामीणों को केंद्र और प्रदेश सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी दी। उन्होंने लाहौरगढ़ स्थित शिव मंदिर में पूजा-अर्चना कर जलाभिषेक भी किया।
भाजपा के 12 वर्ष विकास के, 12 वर्ष विश्वास के अभियान के अंतर्गत आयोजित कार्यक्रम के तहत डॉ. मीनाक्षी भराला लाहौरगढ़ गांव पहुंचीं। उन्होंने कार्यकर्ताओं के साथ गांव में जनसंपर्क कर लोगों से संवाद स्थापित किया।
इसके बाद में किनौनी गांव में पूर्व डायरेक्टर प्रताप गुर्जर के आवास पर आयोजित बैठक को संबोधित किया। उन्होंने केंद्र और प्रदेश सरकार की विभिन्न योजनाओं और विकास कार्यों की जानकारी दी। भाजपा नेता सतेंद्र भराला ने कहा कि प्रधानमंत्री के नेतृत्व में देश ने विकास और सुशासन के नए मानक स्थापित किए हैं। ग्रामीणों ने भी क्षेत्र की विभिन्न समस्याओं और स्थानीय मुद्दों को उठाया, जिनके समाधान का आश्वासन दिया। अध्यक्षता महकार सिंह गुर्जर और संचालन मोहन गुर्जर ने किया।