{"_id":"6797ef2869edbdf78207afc4","slug":"highest-respect-can-be-achieved-only-through-education-prof-sangeeta-shukla-meerut-news-c-72-1-mrt1063-127968-2025-01-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"शिक्षा से ही मिल सकता है सर्वोपरि सम्मान: प्रो. संगीता शुक्ला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शिक्षा से ही मिल सकता है सर्वोपरि सम्मान: प्रो. संगीता शुक्ला
विज्ञापन
सीसीएसयू में हुआ गणतंत्र दिवस समारोह का आयोजन
मेरठ। हम अपनी पूरी सामर्थ्य व शक्ति का उपयोग कर वैश्विक पटल पर विकास के कीर्तिमान स्थापित कर सकते हैं। किसी भी देश के विकास में शिक्षा, शिक्षक और वहां के शिक्षित लोगों का बहुत बड़ा योगदान होता है। शिक्षा सबके लिए अनिवार्य होनी चाहिए। ताकि एक सभ्य समाज का निर्माण किया जा सके।
यह बात 76वें गणतंत्र दिवस के अवसर पर सीसीएसयू में आयोजित कार्यक्रम के दौरन कुलपति प्रो. संगीता शुक्ला ने कही। कहा कि आज का दिन राष्ट्रप्रेम की अलख जगाने और राष्ट्र बोध करने एवं अपने राष्ट्रीय दायित्व को समझने का दिन है। आज हम इस संविधान के तहत जीवित हैं, जो हमें न केवल स्वतंत्रता, बल्कि समानता, धर्मनिरपेक्षता और बंधुत्व की मूलभूत अवधारणा भी प्रदान करता है। विरासत और विकास के बीच संतुलन बनाए रखना आवश्यक है। हमें अपनी सांस्कृतिक और ऐतिहासिक धरोहर को संरक्षित करना है तथा हमें नए तकनीकी विकास की दिशा में भी अग्रसर होना है। हमारा मानना है कि यह दोनों पहलू मिलकर एक समृद्ध और प्रगतिशील समाज का निर्माण कर सकते हैं।