फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   High-tension wire electrocutes buffalo to death.

Meerut News: हाईटेंशन तार के करंट ने ली भैंसे की जान

Mon, 28 Sep 2026 09:38 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 28 Sep 2026 09:38 PM IST
विज्ञापन
High-tension wire electrocutes buffalo to death.
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

सरूरपुर। थाना क्षेत्र के गांव कलीना निवासी किसान प्रवीण पुत्र जसवंत सोमवार को जंगल में भैंसा लेकर गया था। बदन सिंह के खेत के पास हाईटेंशन लाइन का तार टूटकर जमीन पर पड़ा था। इस कारण भैंसा तार की चपेट में आ गया और करंट लगने से उसकी मौके पर ही मौत हो गई। हादसे के दौरान किसान प्रवीण भी करंट की चपेट में आने से बाल-बाल बचा।
घटना के बाद आसपास के खेतों में काम कर रहे ग्रामीण मौके पर पहुंचे। ग्रामीणों ने विद्युत निगम को सूचना देकर आपूर्ति बंद कराई। हादसे को लेकर ग्रामीणों में रोष है। ग्रामीणों का कहना है कि जंगल क्षेत्र में बिजली के तार जर्जर हालत में हैं। कई जगह तार नीचे तक झूल रहे हैं। समय रहते इनकी मरम्मत नहीं होने से लगातार हादसे का खतरा बना हुआ है।
विज्ञापन

किसान प्रवीण ने बताया कि हादसे में उसका भैंसा मर गया, जिससे उसे आर्थिक नुकसान हुआ है। उसने विद्युत विभाग से नुकसान का मुआवजा दिलाने और जंगल क्षेत्र में बिजली की लाइनों की जांच कराकर टूटे व जर्जर तारों को तत्काल दुरुस्त कराने की मांग की है। ग्रामीणों ने भी चेतावनी दी कि यदि बिजली निगम ने लापरवाही बरतते हुए तारों की मरम्मत नहीं कराई तो किसी बड़े हादसे से इन्कार नहीं किया जा सकता।
विज्ञापन
विज्ञापन

सीओ सरधना आशुतोष कुमार ने बताया कि पीड़ित किसान की ओर से कोई तहरीर नहीं मिली है। तहरीर आने पर जांच कर नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed