{"_id":"5da8cae18ebc3e93c12619de","slug":"high-alert-in-western-up-on-terrorist-input-and-policemen-s-holiday-closed-in-meerut","type":"story","status":"publish","title_hn":"आतंकी इनपुट पर पुलिसकर्मियों की छुट्टी बंद, अधिकारियों को दिए गए कड़े निर्देश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आतंकी इनपुट पर पुलिसकर्मियों की छुट्टी बंद, अधिकारियों को दिए गए कड़े निर्देश
Fri, 18 Oct 2019 01:41 AM IST
कपिल kapil
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
Published by: कपिल kapil
Updated Fri, 18 Oct 2019 01:41 AM IST
विज्ञापन
यूपी पुलिस
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मेरठ में त्योहारों के मद्देनजर और आतंकी इनपुट पर पुलिसकर्मियों की छुट्टी बंद कर दी गई हैं। गुरुवार को उच्च अधिकारियों ने निर्देश दिए हैं कि अग्रिम आदेश तक छुट्टी नहीं दी जाएगी। पुलिस लाइन और अन्य थानों से जो भी पुलिसकर्मी छुट्टी पर गए हैं उन्हें मौखिक निर्देश दिए गए हैं कि वे 21 अक्तूबर तक अपने तैनाती स्थल पर आमद कराएं।
विज्ञापन
यह भी पढ़ें: अयोध्या पर सुनवाई पूरी, पश्चिमी यूपी में हाई अलर्ट, अफसरों के छुट्टी लेने पर लगाई रोक
विज्ञापन
वहीं, शासन की तरफ से जारी पत्र में सभी डीएम, एसएसपी और रेलवे अधिकारियों को सुरक्षा संबंधी कड़े निर्देश दिए गए हैं। कहा गया है कि सभी सार्वजनिक स्थानों, बस अड्डों, रेलवे स्टेशनों, होटलों, धर्मशालाओं की नियमित चेकिंग कराई जाए। सभी होटल और धर्मशाला संचालकों को आदेशित किया जाए कि वह हर व्यक्ति का पूरा रिकॉर्ड रखें। कोई बात संदिग्ध सामने आने पर तुरंत 100 नंबर या पुलिस को सूचित करें। इसके अलावा जिले में जहां भी झुग्गी बस्तियां हैं, वहां संदिग्ध लोगों की आवाजाही पर नजर रखी जाए।
विज्ञापन
नोट- इन खबरों के बारे आपकी क्या राय हैं। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।
शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें
https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/