फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Here after the victory the whole village has a feast

यहां जीत के बाद होती है पूरे गांव की दावत

Tue, 17 Jun 2025 12:06 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मेरठ
संवाद न्यूज एजेंसी, मेरठ Updated Tue, 17 Jun 2025 12:06 AM IST
विज्ञापन
Here after the victory the whole village has a feast
झालू। हल्दौर ब्लॉक की ग्राम पंचायत धर्मपुरा पूरे प्रदेश में नजीर बनी है। मॉडल ग्राम पंचायत का दर्जा हासिल करने के साथ ही इस पंचायत ने अपशिष्ट जल प्रबंधन में भी प्रदेश स्तर पर पहचान बनाई है। यहां चुनाव के दौरान वोटरों की दावत पर रकम खर्च नहीं की जाती, बल्कि चुनाव जीतने के बाद विजेता पूरे गांव की दावत करता है।
विज्ञापन

हल्दौर ब्लॉक के गांव धर्मपुरा को सन 2000 में ग्राम पंचायत का दर्जा मिला। उषा देवी पहली ग्राम प्रधान चुनी गईं। पंचायत में चुनाव जीतने के बाद दावत देने की परंपरा तभी से चली आ रही है। पिछले चुनाव में शौवीर सिंह ग्राम प्रधान निर्वाचित हुए। ग्राम पंचायत में 703 वोटर हैं। पंचायत को सन् 2015 में आदर्श ग्राम पंचायत चुना गया था। ग्राम पंचायत ओडीएफ है तथा यहां प्रत्येक घर में शौचालय बना है। वर्ष 2023 में यह मॉडल ग्राम पंचायत बनी। जनपद की पहली लाइब्रेरी ग्राम धर्मपुरा में ही स्थापित की गई। पंचायत में अपशिष्ट जल प्रबंधन के लिए व्यापक काम हुआ है। nमेक इन इंडिया कार्यक्रम से भी जुड़ा गांव : प्रधानमंत्री द्वारा शुरू किए गए मेक इन इंडिया कार्यक्रम से भी गांव जुड़ा है। गांव में विदुर रेस्टोरेंट शुरू किया गया है। प्राथमिक विद्यालय अंग्रेजी माध्यम से संचालित है। ग्राम पंचायत साफ-सुथरी है और इसके लिए ही ग्राम पंचायत को आदर्श और मॉडल ग्राम पंचायत का दर्जा मिला है।
विज्ञापन

गांव में शौचालय, रसोई तथा अन्य स्थान से निकलने वाले ब्लैक वाटर तथा ग्रे वॉटर का निस्तारण किया जा रहा है। सेफ्टी टैंक से निकलने वाले पानी के लिए लीप टैंक बनाए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

यह गंदा पानी शोधित करके सिंचाई इत्यादि कार्य में उपयोग किया जा रहा है। इस पानी की संक्रमण क्षमता को नष्ट करके पुन: उपयोग में लाने के योग्य बनाया जा रहा है। गांव में सॉफ्ट किट, शिल्ट कैचर चेंबर बने हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed