{"_id":"66df67a602a4cfa78c032914","slug":"her-mother-and-sister-beat-up-her-boyfriend-in-front-of-his-girlfriend-meerut-news-c-27-1-smrt1025-130413-2024-09-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Meerut News: प्रेमिका के सामने ही उसकी मां और बहन ने उसके प्रेमी को पीटा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Meerut News: प्रेमिका के सामने ही उसकी मां और बहन ने उसके प्रेमी को पीटा
Tue, 10 Sep 2024 02:54 AM IST
मेरठ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, मेरठ
संवाद न्यूज एजेंसी, मेरठ
Updated Tue, 10 Sep 2024 02:54 AM IST
विज्ञापन
बिजनौर, धामपुर। धामपुर में प्रेमिका के सामने ही उसकी मां और बहन ने उसके प्रेमी की जमकर धुनाई की। युवक-युवती की चप्पलों से पिटाई का वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। वीडियो नगर में कालागढ़ मार्ग स्थित एक कॉलोनी का बताया जा रहा है।
वीडियो में दो महिलाएं बीच सड़क एक युवक और युवती की चप्पलों से पिटाई करती नजर आ रहीं हैं। युवक और युवती दोनों नगर निवासी बताए जा रहे हैं। दावा है कि युवती के परिजनों ने उसे गैर समुदाय के युवक के साथ सड़क पर घूमते देख लिया। जिसके बाद युवती के परिजनों ने दोनों की बीच सड़क पर ही चप्पलों से धुनाई कर दी। ये नजारा देख मौके पर भारी भीड़ जमा हो गई। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और युवक पकड़ कर थाने ले गई। एएसपी पूर्वी धर्म सिंह मार्छाल का कहना है कि पुलिस की ओर से मामले की जांच की जा रही है। पुलिस की ओर से कार्रवाई होगी।