फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Hemoglobin less than normal in 75 percent of pregnant women

75 फीसदी गर्भवती में हीमोग्लोबिन सामान्य से कम

Mon, 16 Nov 2020 01:38 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 16 Nov 2020 01:38 AM IST
विज्ञापन
Hemoglobin less than normal in 75 percent of pregnant women
मेरठ। 75 फीसदी गर्भवती महिलाओं में हीमोग्लोबिन सामान्य से कम मिला। एक जनवरी से 31 अक्तूबर 2020 तक जिला महिला अस्पताल में डिलीवरी कराने आईं 3054 महिलाओं में से करीब 75 प्रतिशत में हीमोग्लोबिन की सामान्य रेंज भी नहीं मिली। सिर्फ 25 फीसदी में ही सामान्य रेंज पाई गई। 100 से ज्यादा महिलाओं को ब्लड चढ़ाया गया। इनमें रक्त की मात्रा 10 डेसीलीटर से भी कम थी।
विज्ञापन

सामान्य महिला के शरीर में 11.5 से 15 ग्राम प्रति डेसीलीटर रक्त होता है। खून की लगातार कमी के कारण अब 10 ग्राम डेसीलीटर तक रक्त की मात्रा को सामान्य मान लिया जा रहा है। इससे कम खतरनाक है। कई ऐसी महिलाएं आती हैं, जिनमें रक्त की मात्रा 10 ग्राम डेसीलीटर से भी कम मिली। कम हीमोग्लोबिन मां एवं गर्भ में पलने वाले के लिए भी घातक है।
विज्ञापन

इसलिए कम हो जाता है हीमोग्लोबिन
जिला महिला अस्पताल की प्रभारी डॉ. मनीषा अग्रवाल ने बताया कि गर्भ में पल रहे शिशु की देखभाल के लिए शरीर का आकार तो बढ़ जाता है, मगर उसमें लाल रक्त कोशिका की वृद्धि नहीं होती है। इसलिए हीमोग्लोबिन स्तर कम हो जाता है। जिस पर पौष्टिक आहार और आयरन टेबलेट खानी पड़ती हैं। महिलाओं में जागरूकता की कमी भी इसकी वजह है।
विज्ञापन
विज्ञापन

खून की कमी के कारण
- शरीर में फॉलिक एसिड की कमी
- विटामिन बी और आयरन की कमी
2118 नॉर्मल और 936 सिजेरियन
जिला महिला अस्पताल में आई गर्भवती महिलाओं में से 2118 की नॉर्मल डिलीवरी हुई, जबकि 936 की डिलीवरी सिजेरियन करनी पड़ी।
स्त्री रोग विशेषज्ञ डॉ. मनीषा वर्मा ने बताया कि संतान तो सब सेहतमंद चाहते हैं, मगर उन्हें जन्म देने वाली महिलाओं की परवाह नहीं की जा रही है। यही वजह है कि महिलाओं में हीमोग्लोबिन का स्तर कम मिल रहा है। गर्भवती की परवाह की जाए तो इस समस्या में कमी आ जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed