फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Hema Malini inaugurated Jaina Jewellers showroom

Meerut News: जैना ज्वेलर्स शोरूम का हेमा मालिनी ने किया उद्घाटन

Tue, 23 Sep 2025 02:55 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 23 Sep 2025 02:55 AM IST
विज्ञापन
Hema Malini inaugurated Jaina Jewellers showroom
मेरठ..कंवलजीत..सेन्ट्रल मार्किट स्थित जैना ज्वेलर्स का उद्घाटन करने आई अभिनेत्री हेमामालिनी....
मेरठ। शास्त्रीनगर सेंट्रल मार्केट में सोमवार को जैना ज्वेलर्स के नए शोरूम का अभिनेत्री व मथुरा की भाजपा सांसद हेमा मालिनी ने उद्घाटन किया। इस दौरान सांसद के साथ फोटो व सेल्फी लेने के लिए लोग उमड़ गए। भीड़ को संभालने में पुलिस के पसीने छूट गए।
विज्ञापन

एमडी अतुल जैन, रोहित जैन, अंकुर जैन, वरूण जैन व वर्धमान जैन ने बताया कि जैना ज्वेलर्स की शुरुआत 100 वर्ष पूर्व हुई थी। सोमवार को तीसरे शोरूम उद्घाटन किया है। इस दौरान सबसे पहले भगवान श्रीगणेश की आरती की गई। इसके बाद सांसद ने शोरूम को उद्धाटन किया। हेमा मालिनी ने कहा कि उन्होंने वर्ष 2008 में भी जैना ज्वेलर्स के आबूलेन स्थित शोरूम का भी उद्घाटन किया था। सांसद ने जैना परिवार को बधाई दी और उनके उज्जवल भविष्य की कामना की। उन्होंने कहा कि मेरठ पहले से खेल नगरी के लिए जाना जाता है। अब आभूषण के क्षेत्र में भी देशभर में मेरठ नाम कर रहा है। निदेशक अंकुर जैन ने बताया कि यहां पारंपरिक विवाह समारोह से जुड़े आभूषण के साथ कई प्रकार की रेंज के आभूषण तैयार किए जाते हैं। इस दौरान मुकेश जैन, प्रदीप जैन, विजय आनंद, वंश जैन आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

----
मिमिक्री आर्टिस अनिल शर्मा ने की सांसद से मुलाकात
संवाद
मेरठ। मिमिक्री आर्टिस अनिल शर्मा ने सांसद हेमा मालिनी से मुलाकात की। अनिल शर्मा को जूनियर धर्मेंद्र के नाम से जाना जाता है। अनिल ने सांसद के सामने अभिनेता धर्मेंद्र की मिमिक्री की। इसके बाद सांसद ने कलाकार के पैर में लगी चोट के बारे में जानकारी की। अनिल ने सांसद को मेरठ की प्रसिद्ध नमकीन भेंट की। सांसद ने आगामी आठ दिसंबर को धर्मेंद्र के जन्मदिन के लिए अनिल को आमंत्रित किया। सांसद ने मेरठ वासियों को नवरात्रि व दीवाली की शुभकामनाएं दीं।

मेरठ..कंवलजीत..सेन्ट्रल मार्किट स्थित जैना ज्वेलर्स का उद्घाटन करने आई अभिनेत्री हेमामालिनी....

मेरठ..कंवलजीत..सेन्ट्रल मार्किट स्थित जैना ज्वेलर्स का उद्घाटन करने आई अभिनेत्री हेमामालिनी....

मेरठ..कंवलजीत..सेन्ट्रल मार्किट स्थित जैना ज्वेलर्स का उद्घाटन करने आई अभिनेत्री हेमामालिनी....

मेरठ..कंवलजीत..सेन्ट्रल मार्किट स्थित जैना ज्वेलर्स का उद्घाटन करने आई अभिनेत्री हेमामालिनी....

मेरठ..कंवलजीत..सेन्ट्रल मार्किट स्थित जैना ज्वेलर्स का उद्घाटन करने आई अभिनेत्री हेमामालिनी....

मेरठ..कंवलजीत..सेन्ट्रल मार्किट स्थित जैना ज्वेलर्स का उद्घाटन करने आई अभिनेत्री हेमामालिनी....

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed